1 शेयर पर 54 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट आज
मुख्य बातें
- Dividend Stock: आज शेयर बाजारों में HDFC Asset Management Company Ltd के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहे हैं
- कंपनी ने एक शेयर पर 54 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है

Dividend Stocks: शेयर बाजारों में आज HDFC Asset Management Company Ltd के स्टॉक एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 54 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया था। वो आज है। कंपनी ने एक बार निवेशकों को बोनस शेयर भी दिया है।
हर शेयर पर 54 रुपये का फायदा (HDFC Asset Management Company Ltd Dividend)
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि एक शेयर पर 54 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने आज यानी 5 जून की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया हुआ है। यानी जिन निवेशकों का नाम आज कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही हर एक शेयर पर 54 रुपये का फायदा होगा।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (HDFC Asset Management Company Share Price)
बीएसई में गुरुवार को कंपनी के शेयर मामूली तेजी के साथ 2523.85 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4.72 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक 2.74 प्रतिशत तक टूट चुका है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 6.51 प्रतिशत का फायदा कंपनी ने दिया है। HDFC Asset Management Company Ltd का 52 वीक हाई बीएसई में 2965 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2206.05 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1.08 लाख करोड़ रुपये का है।
दो साल में HDFC Asset Management Company Ltd के शेयरों की कीमतों में 45 प्रतिशत और तीन साल में 156 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 64 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कंपनी ट्रेड कर चुकी है एक्स-बोनस (HDFC Asset Management Company Ltd Bonus share)
पिछले साल यानी 2025 में कंपनी एक्स-बोनस ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर मिला था। बता दें, 2025 में एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने एक शेयर पर 90 रुपये का डिविडेंड दिया था। उससे पहले 2024 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 70 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी के ने पोजीशनल निवेशकों को हर शेयर पर 48 रुपये का लाभांश बांटा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


