24 रुपये डिविडेंड बांटने का ऐलान, 4488 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा, फिर भी IT शेयर धड़ाम

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को 9% से ज्यादा टूट गए हैं। कई ब्रोकरेज हाउसेज ने कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस घटाया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने हर शेयर पर 24 रुपये का अंतरिम डिविडेंड अनाउंस किया है।

24 रुपये डिविडेंड बांटने का ऐलान, 4488 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा, फिर भी IT शेयर धड़ाम

आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से अधिक लुढ़ककर 1301.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च 2026 तिमाही में 4 पर्सेंट बढ़कर 4488 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए हर शेयर पर 24 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। मार्केट एक्सपर्ट्स ने चौथी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर को डाउनग्रेड कर दिया है। साथ ही, शेयर का टारगेट प्राइस भी घटा दिया है।

करीब 140 रुपये टूट गए एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर
आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को करीब 140 रुपये लुढ़क गए हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को BSE में 1441.55 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर बुधवार को इंट्राडे के दौरान 1301.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। मार्च 2026 तिमाही में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.34 पर्सेंट बढ़कर 33,981 करोड़ रुपये रहा है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों को 1275 रुपये का टारगेट
इनक्रेड (INCRED) ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों की रेटिंग डाउनग्रेड करके रेड्यूस (Reduce) कर दी है और कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस घटाकर 1275 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने पहले आईटी कंपनी के शेयरों को 1616 रुपये का टारगेट दिया था। ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने भी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों को डाउनग्रेड करके होल्ड रेटिंग दी है। नुवामा ने पहले एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों को बाय रेटिंग दी थी। नुवामा ने कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस भी 1550 रुपये से घटाकर 1400 रुपये कर दिया है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।

HSBC ने दिया 1480 रुपये का टारगेट
विदेशी ब्रोकरेज हाउस HSBC ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर होल्ड रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस घटाया है। HSBC ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों का टारगेट प्राइस घटाकर 1480 रुपये कर दिया है, जो कि पहले 1560 रुपये था। जेपी मॉर्गन ने कंपनी के स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस को 1370 रुपये कर दिया है, जो कि पहले 1419 रुपये था। वहीं, नोमुरा ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज के स्टॉक पर बाय रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस को 1700 रुपये से घटाकर 1600 रुपये कर दिया है। इस साल अब तक एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 20 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर करीब 15 पर्सेंट टूट गए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,