91वीं बार डिविडेंड देने जा रही यह दिग्गज कंपनी, ₹4235 करोड़ का हुआ है प्रॉफिट

91वीं बार डिविडेंड देने जा रही यह दिग्गज कंपनी, ₹4235 करोड़ का हुआ है प्रॉफिट

संक्षेप:

एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्थिर मुद्रा के आधार पर राजस्व वृद्धि अनुमान को सालाना 3-5 प्रतिशत के दायरे में बनाए रखा है। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के दौरान सेवा राजस्व के अनुमान को भी पहले के 3-5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4-5 प्रतिशत कर दिया है।

Oct 13, 2025 07:32 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

HCL Technologies Q2 Results: एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 4,235 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा। आईटी कंपनी ने कहा कि उसका शुद्ध लाभ जून, 2025 तिमाही की तुलना में 10.2 प्रतिशत बढ़ा। साथ ही कंपनी ने डिविडेंड की घोषणा की है। एचसीएलटेक ने सोमवार को अपने शेयरधारकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की, जो कंपनी का लगातार 91वां तिमाही भुगतान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि सितंबर तिमाही में उसकी एकीकृत आय सालाना आधार पर 10.6 प्रतिशत बढ़कर 31,942 करोड़ रुपये हो गई। एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्थिर मुद्रा के आधार पर राजस्व वृद्धि अनुमान को सालाना 3-5 प्रतिशत के दायरे में बनाए रखा है। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के दौरान सेवा राजस्व के अनुमान को भी पहले के 3-5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4-5 प्रतिशत कर दिया है।

कंपनी के शेयर

बता दें कि कंपनी की शेयर आज मामूली गिरावट के साथ 1,494.10 रुपये पर आ गए हैं। पांच दिन में यह शेयर 5 पर्सेंट चढ़ा है। छह महीने में यह शेयर 5 पर्सेंट चढ़ा है। इस साल अब तक 21 पर्सेंट तक गिर गया। सालभर में यह शेयर 20 पर्सेंट तक टूट गया। पांच साल में यह शेयर 80 पर्सेंट तक चढ़ गया है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।