रेलवे के बड़े ऑर्डर के बाद 1000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू फुल, HCC के शेयरों में तूफानी तेजी

Dec 22, 2025 04:14 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मॉलकैप कंपनी HCC के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11% से अधिक चढ़कर 20.71 रुपये पर पहुंच गए हैं। रेलवे का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद अब कंपनी का 1000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू फुली सब्सक्राइब हो गया है।

रेलवे के बड़े ऑर्डर के बाद 1000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू फुल, HCC के शेयरों में तूफानी तेजी

स्मॉलकैप कंपनी हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 20.71 रुपये पर पहुंच गए हैं। रेलवे का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद कंपनी का 1000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू बोली लगाने के आखिरी दिन फुली सब्सक्राइब हो गया है। इस अपडेट के बाद सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल देखने को मिला है। पिछले 3 ट्रेडिंग सेशन से HCC के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। 3 दिन में कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट उछल गए हैं।

130 करोड़ शेयरों के लिए लगी बोली
हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के राइट्स इश्यू में 130 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली है, जबकि ऑफर में 80 करोड़ शेयर थे। राइट्स इश्यू के सब्सक्रिप्शन का यह डेटा सोमवार दोपहर 12.30 बजे तक का है। एचसीसी ने राइट्स इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी, जिसमें कंपनी 12.50 रुपये प्रति शेयर के दाम पर शेयर जारी करेगी। कंपनी के शेयरों के मौजूदा मार्केट प्राइस से यह काफी डिस्काउंट पर हैं। HCC के मौजूदा शेयरहोल्डर्स प्रत्येक 630 फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों के लिए 277 राइट्स इक्विटी शेयरों के हकदार होंगे।

कंपनी के ज्वाइंट वेंचर को मिला 901 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट
हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के ज्वाइंट वेंचर को हाल में 901 करोड़ रुपये का बड़ा रेलवे कॉन्ट्रैक्ट मिला है। एचसीसी ने 19 दिसंबर को घोषणा की है कि उसे नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे से एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट तुपुल-इम्फाल न्यू ब्रॉड गेज (BG) रेलवे लाइन पर न्यू टनल 28 के कंस्ट्रक्शन के लिए है। यह प्रोजेक्ट HCC-VCCL के ज्वाइंट वेंचर को मिला है। इस ज्वाइंट वेंचर में HCC की हिस्सेदारी 65 पर्सेंट है। कॉन्ट्रैक्ट में 3.5 किलोमीटर मेन टनल के कंस्ट्रक्शन के साथ कंप्लीट डिजाइन, इंजीनियरिंग और कमीशनिंग सर्विसेज का काम शामिल है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;