LPG सिलेंडर की कीमतों में हुआ है कोई बदलाव? यहां चेक करें आज का रेट
LPG Price Today: आज रविवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कीमतें पुराने स्तर पर स्थिर हैं। आने वाले दिनों में एलपीजी सिलेंडर का रेट बढ़ सकता है।

LPG Price Today: एलपीजूी सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने गैस सिलेंडर के रेट में आज 10 मई को कोई इजाफा नहीं किया है। बता दें, आखिरी बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 993 रुपये का बड़ा इजाफा किया गया था। जिसके बाद कई शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 3000 रुपये को पार कर गया।
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या चल रहा है रेट? (Commercial LPG Cylinder Rate Today)
दिल्ली - 3071.50 रुपये
कोलकाता - 3202 रुपये
मुंबई - 3024 रुपये
चेन्नई - 3237 रुपये
गुरुग्राम - 3088 रुपये
नोएडा - 3071.50 रुपये
बेंगलुरू - 3152 रुपये
भुवनेश्वर - 3238 रुपये
चंडीगढ़ - 3092.50 रुपये
हैदराबाद - 3315 रुपये
जयपुर - 3099 रुपये
लखनऊ - 3194 रुपये
पटना - 3346.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 3106 रुपये
घरेलू सिलेंडर का क्या है रेट? (Domestic LPG Cylinder Rate Today)
नई दिल्ली - 913 रुपये
कोलकाता - 939 रुपये
मुंबई - 912.50 रुपये
चेन्नई - 928.50 रुपये
गुरुग्राम - 921.50 रुपये
नोएडा - 910.50 रुपये
बेंगलुरू - 915.50 रुपये
भुवनेश्वर - 939 रुपये
चंडीगढ़ - 922.50 रुपये
हैदराबाद - 965 रुपये
जयपुर - 916.50 रुपये
लखनऊ - 950.50 रुपये
पटना - 1002.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 922 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर के कब-कब बढ़े दाम (LPG Price hike updates)
28 फरवरी को ईरान और इजरायल के बीच युद्ध शुरू हुआ। मार्च में ही इसका असर दिख गया। तब कॉर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 144 रुपये का इजाफा किया गया था। वहीं, अप्रैल के महीने में गैस सिलेंडर का रेट 203 रुपये का बढ़ाया गया था। अप्रैल से अबतक कीमतों में 47 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में मार्च के महीने में बढ़ोतरी की गई थी। तब कीमतों को 60 रुपये बढ़ाया गया था। उसके बाद से कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है।
हो रहा है 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान (LPG Rate Today Latest Updates)
युद्ध की वजह से एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों को हर महीने औसतन 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। बता दें, बीते महीने सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। लेकिन यह राहत नाकाफी साबित हो रहा है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


