Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Hatsun Agro Shares jumped 20 Percent Company reported profit of over 109 crore rupee
100 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा, रॉकेट बन गया यह शेयर, 20% उछला दाम

100 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा, रॉकेट बन गया यह शेयर, 20% उछला दाम

संक्षेप:

हैटसन एग्रो के शेयर सोमवार को BSE में 20% चढ़कर 1081.35 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी सितंबर 2025 तिमाही के अच्छे नतीजों के बाद आया है। कंपनी को सितंबर तिमाही में 109.78 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

Mon, 27 Oct 2025 09:27 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डेयरी प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी हैटसन एग्रो प्रॉडक्ट के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। हैटसन एग्रो प्रॉडक्ट के शेयर सोमवार को BSE में 20 पर्सेंट उछलकर 1081.35 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल सितंबर 2025 तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आया है। कंसॉलिडेटेड बेसिस पर चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में हैटसन एग्रो को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा हुआ है। हैटसन एग्रो प्रॉडक्ट के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1200 रुपये है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

73% बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
हैटसन एग्रो प्रॉडक्ट को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड बेसिस पर 109.78 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 73.13 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि के दौरान कंपनी को 63.41 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का मुनााफा 18.89 पर्सेंट घटा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 135.34 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

ये भी पढ़ें:रेखा झुनझुनवाला ने इस बैंक के और शेयर खरीदे, बैंक के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड

2400 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा कंपनी का रेवेन्यू
हैटसन एग्रो प्रॉडक्ट का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 17.1 पर्सेंट बढ़कर 2427.59 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 2072.10 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 6.3 पर्सेंट घटा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2590.28 करोड़ रुपये था। सितंबर 2025 तिमाही में टैक्स भुगतान से पहले कंपनी का मुनाफा 147.53 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले टैक्स भुगतान से पहले कंपनी का प्रॉफिट 68.6 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का टैक्स भुगतान से पहले प्रॉफिट 87.50 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी के टोटल एक्सपेंसेज सालाना आधार पर 14.7 पर्सेंट बढ़कर 2284.32 करोड़ रुपये रहे हैं। तिमाही आधार पर कंपनी के एक्सपेंसेज 5.2 पर्सेंट घटे हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।