गिफ्टिंग मार्केट में नया प्रोडक्ट लेकर आई यह कंपनी, बदलेगा अब तक का ट्रेंड?

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

नोएडा के डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर स्टार्टअप Happy Jhappi (हैप्पी झप्पी) ने रिचुअल गिफ्टिंग कैटेगरी में प्रवेश का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक वह पारंपरिक एक बार के गिफ्ट देने के चलन से अलग, रिश्तों को मजबूत करने के लिए नियमित और अनुभव आधारित गिफ्टिंग मॉडल पेश कर रही है।

गिफ्टिंग मार्केट में नया प्रोडक्ट लेकर आई यह कंपनी, बदलेगा अब तक का ट्रेंड?

भारत के गिफ्टिंग इंडस्ट्री में एक अनोखी शुरुआत हुई है। दरअसल,नोएडा के डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर स्टार्टअप Happy Jhappi (हैप्पी झप्पी) ने रिचुअल गिफ्टिंग कैटेगरी में प्रवेश का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक वह पारंपरिक एक बार के गिफ्ट देने के चलन से अलग, रिश्तों को मजबूत करने के लिए नियमित और अनुभव आधारित गिफ्टिंग मॉडल पेश कर रही है। इसके तहत 25 से 40 वर्ष तक के ग्राहकों को फोकस में रखा जाएगा। ये वो वर्ग है जो गिफ्टिंग को औपचारिकता के बजाय रिश्तों में निवेश के रूप में देखते हैं। कंपनी का मानना है कि यह वर्ग प्रीमियम और अनुभव आधारित उत्पादों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

कंपनी के प्रोडक्ट

कंपनी ने अपने पहले प्रोडक्ट The Us, Everyday Collection को लॉन्च किया है, जिसे 30 दिन के कनेक्शन एक्सपीरियंस के तौर पर डिजाइन किया गया है। इस किट में 30 रिचुअल कार्ड्स, कार्ड स्टैक होल्डर, ब्लैक मेटैलिक पेन, इल्युमिनेटेड LED कार्ड होल्डर, Gratitude / गुड वर्क जार, 12 सीड पेपर शीट्स, दिल के आकार की डायरी, झप्पी जर्नल और The Mascot - आपका रिचुअल रिमाइंडर आइटम शामिल हैं। इसका उद्देश्य कपल्स के बीच रोजाना छोटे-छोटे इंटरैक्शन को बढ़ावा देना बताया गया है। प्रोडक्ट की अधिकतम खुदरा कीमत 7999 रुपये रखी गई है जबकि लॉन्च के समय इसे 6999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

बिजनेस मॉडल

बिजनेस मॉडल के तहत कंपनी फिलहाल अपनी वेबसाइट के जरिए सीधे ग्राहकों तक पहुंच रही है और किसी मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग की योजना नहीं है। कंपनी का तर्क है कि मार्केटप्लेस कमीशन स्ट्रक्चर प्रीमियम ब्रांड पोजिशनिंग के अनुकूल नहीं है। आगे की योजना के तहत कंपनी ने बताया है कि अगले 60 दिनों में दो और कलेक्शन लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें एक पैरेंट और बच्चों के लिए तथा दूसरा कपल्स के लिए प्रीमियम श्रेणी का होगा।

कंपनी के बारे में

इस कंपनी की स्थापना आईआईएम लखनऊ के पूर्व छात्र निखिल श्रीवास्तव ने की है। इससे पहले वे एक कम्युनिकेशन एजेंसी भी चला चुके हैं। इस एजेंसी का नाम Half Circles मीडिया प्राइवेट लिमिटेड हैं। Happy Jhappi पूरी तरह से अपनी निजी बचत से शुरू की गई है, जिसमें निखिल श्रीवास्तव ने 'ब्रांड-फर्स्ट, मार्जिन-फर्स्ट' की रणनीति अपनाई है। इस रणनीति के तहत वे जान-बूझकर मार्केटप्लेस पर निर्भरता और डिस्काउंट के जरिए बिक्री बढ़ाने से बचते हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,