
दुबई तेजस क्रैश पर आई HAL की सफाई, शेयरों को लेकर एक्सपर्ट्स अब भी बुलिश, सेट किया ₹5570 का टारगेट प्राइस
Defence Stock: दुबई में एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट क्रैश कर गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सोमवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
Defence Stock: दुबई में एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट क्रैश कर गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सोमवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। आज बीएसई में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का शेयर 8.48 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4205.25 रुपये के लेवल पर खुला था। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में थोड़ी इसी रिकवरी देखने को मिली है। बता दें, तेजस क्रैश के बाद कंपनी की सफाई आई है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने क्या कुछ कहा है?
दुबई की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने एनएसई और बीएसई को सफाई दी है। कंपनी ने कहा, “हम हालिया में दुबई एयर शो के दौरान हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सबका ध्यान इस बात पर लाना चाहते हैं कि कंपनी के बिजनेस ऑपरेशंस, वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की डिलीवरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस दुर्घटना की जांच कर रही एजेंसियों का कंपनी हर तरह का सहयोग करेगी। इस मसले पर कोई भी डेवलपमेंट होता है तो कंपनी इसकी जानकारी साझा करेगी।”
एक्सपर्ट्स बुलिश
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस च्वाइस ब्रोकिंग ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से HAL के लिए BUY रेटिंग दी गई है। वहीं, एक्सपर्ट ने 5570 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। च्वाइस ब्रोकिंग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शॉर्ट पीरियड में इस स्टॉक में थोड़ी सी हलचल रहेगी। हालांकि, लॉन्ग टर्म कंपनी सही ट्रैक पर जाते हुए दिखाई दे रही है।
तेजस की घटना ने भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माना जा रहा था कि इस एयर शो के बाद एचएएल को कुछ बड़े मिल सकते हैं। बता दें, इंडियन एयरफोर्स ने एचएएल को तेजस के लिए एक बड़ा ऑर्डर दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)





