Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़HAL and Russian company Signed MoU to make SJ 100 Aircraft in india
भारत में बनेंगे SJ-100 एयरक्राफ्ट, HAL और रूस की कंपनी ने मिलाया हाथ, एविशन सेक्टर के लिए ऐतिहासिक दिन

भारत में बनेंगे SJ-100 एयरक्राफ्ट, HAL और रूस की कंपनी ने मिलाया हाथ, एविशन सेक्टर के लिए ऐतिहासिक दिन

संक्षेप:

भारतीय डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के लिए आज एक बड़ा दिन है। इस डिफेंस कंपनी ने रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (United Aircraft Corporation) के साथ एमओयू साइन किया है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में SJ-100 एयक्राफ्ट बनाएंगी।

Tue, 28 Oct 2025 03:20 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के लिए आज एक बड़ा दिन है। इस डिफेंस कंपनी ने रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (United Aircraft Corporation) के साथ एमओयू साइन किया है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में SJ-100 एयक्राफ्ट बनाएंगी। यह एग्रीमेंट मास्को में 27 अक्टूबर 2025 को साइन किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:भारी बिकवाली के बीच आज शेयर बाजार में छाए हुए PSU बैंकिंग स्टॉक

200 से अधिक यूनिट का हो चुका है उत्पादन

SJ-100 दो इंजन वाला एयरक्राफ्ट है। इस एयक्राफ्ट का बॉडी पताला होगा। मौजूदा समय में दुनियाभर में 16 कॉमर्शियल एयरलाइन इसका उपयोग कर रही हैं। अबतक 200 यूनिट SJ-100 एयरक्राफ्ट का उत्पादन किया जा चुका है। बता दें, यह पार्टनरशिप दर्शाती है कि भारत और रूस का सिविल एविएशन सेक्टर तेजी के साथ एक दूसरे के करीब आ रहा है। इसका फायदा भारतीय कंपनियों को मिलेगा।

भारत के नजरिए से यह इसलिए बड़ा है क्योंकि 1961 से 1988 के पहली बार पैसेंजर एयक्राफ्ट का पूरा उत्पादन भारत में किया जाएगा। आखिरी बार हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने AVRO HS748 का उत्पादन किया था।

ये भी पढ़ें:रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्त्री को झटका! टाटा ट्रस्ट्स से हो सकते हैं बाहर

भारत के एविएशन सेक्टर में है बड़ी डिमांड

एविएशन सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में अगले 10 सालों में 200 से अधिक पैसेंजर एयक्राफ्ट की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा 350 एयरक्राफ्ट विदेशों से कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए होगी।

शेयर बाजार में कैसा दिखा रिएक्शन?

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों की स्थिति अच्छी नहीं है। कंपनी के शेयर बीएसई में आज 4759 रुपये के लेवल पर खुले। लेकिन 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद यह धाकड़ डिफेंस स्टॉक 4706.25 रुपये के लेवल तक आ गया। पिछले एक साल में यह डिफेंस स्टॉक 13.56% का रिटर्न देनें में सफल रहा है। वहीं, 5 साल में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1245 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।