
22 दिसंबर से खुल रहा मेनबोर्ड का यह IPO, प्राइस बैंड ₹114, जानिए कंपनी का कारोबार
आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, 22 दिसंबर को खुलेगा और बुधवार, 24 दिसंबर को बंद होगा। इन्वेस्टर्स कम से कम 128 इक्विटी शेयर्स के लिए बिड कर सकते हैं और उसके बाद 128 इक्विटी शेयर्स के मल्टीपल में बिडिंग की जा सकती है।
Gujarat Kidney IPO: गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी की ओर से मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा इसका प्राइस बैंड 108 से 114 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू दो रुपये) तय किया गया है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, 22 दिसंबर को खुलेगा और बुधवार, 24 दिसंबर को बंद होगा। इन्वेस्टर्स कम से कम 128 इक्विटी शेयर्स के लिए बिड कर सकते हैं और उसके बाद 128 इक्विटी शेयर्स के मल्टीपल में बिडिंग की जा सकती है।
क्या है डिटेल
आईपीओ में 2,20,00,000 इक्विटी शेयर्स तक का फ्रेश इश्यू है। आज की तारीख में आउटस्टैंडिंग इक्विटी शेयर्स 5,68,43,250 इक्विटी शेयर्स हैं। कंपनी गुजरात के सेंट्रल इलाके में स्थित एक रीजनल हेल्थकेयर कंपनी है और मिड-साइज मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स की चेन चलाती है। कंपनी खासकर सेकेंडरी और टर्शियरी केयर पर फोकस के साथ इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर सर्विसेज देती है। यह कंसॉलिडेटेड बेसिस पर सात मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स और चार फार्मेसीज चलाते हैं जो इस हॉस्पिटल्स के अंदर काम करते हैं।
कंपनी का कारोबार
गुजरात किडनी एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल (वडोदरा), गुजरात मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (गोधरा), राज पामलैंड हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड (भरूच), एम/एस. सूर्या हॉस्पिटल एंड आईसीयू(बोरसद), गुजरात सर्जिकल हॉस्पिटल (वडोदरा), अश्विनी मेडिकल सेंटर (आणंद), अश्विनी मेडिकल स्टोर (आणंद) और एपेक्स मल्टीस्पेशलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर (भरूच)। कुल बेड कैपेसिटी 490 बेड्स, अप्रूव्ड बेड कैपेसिटी 445 बेड्स और ऑपरेशनल बेड कैपेसिटी 340 बेड्स है।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



