Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gujarat Kidney ipo going to open from 22 december anchor investors raises 100 crore rupee
22 दिसंबर को खुल रहा मेनबोर्ड IPO, एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए ₹100 करोड़

22 दिसंबर को खुल रहा मेनबोर्ड IPO, एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए ₹100 करोड़

संक्षेप:

Gujarat Kidney & Super Speciality आईपीओ ने एंकर निवेशकों से 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 19 दिसंबर 2025 को खुला था। कंपनी की तरफ से जारी किए प्रेस रिलीज के अनुसार एंकर निवेशकों को 8773120 शेयर जारी किए गए हैं।

Dec 20, 2025 01:06 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gujarat Kidney & Super Speciality आईपीओ ने एंकर निवेशकों से 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 19 दिसंबर 2025 को खुला था। कंपनी की तरफ से जारी किए प्रेस रिलीज के अनुसार एंकर निवेशकों को 8773120 शेयर जारी किए गए हैं। एंकर निवेशकों को कंपनी ने 114 प्रति शेयर के हिसाब से यह शेयर जारी किए गए हैं। सोमवार को रिटेल निवेशक कंपनी के आईपीओ पर दांव लगा पाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है प्राइस बैंड?

यह एक मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी ने 108 रुपये से 114 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किा है। कंपनी ने 128 शेयरों का लॉट साइज बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14592 रुपये का इंवेस्टमेंट करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:2026 में 150000 के पार जाएगा सोना! महज एक महीने में 8 हजार रुपये बढ़ा भाव

Gujarat Kidney & Super Speciality आईपीओ का साइज 250.80 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2.20 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। यानी कंपनी के मौजूदा निवेशक कोई भी शेयर बेच नहीं रहे हैं। बता दें, कंपनी का आईपीओ 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक खुला रहेगा। इस कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।

निर्भय कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। MUFG Intime India Pvt को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:SME IPO की डिमांड में कमी, 2 दिन में महज 23% ही भरा, GMP भी जीरो

किसके लिए कितना हिस्सा?

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आईपीओ को कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा जारी करेगी। वहीं, एनआईआई के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।

क्या है जीएमपी

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 7 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 6 प्रतिशत के लिस्टिंगगेन की ओर इशारा कर रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,