₹11 करोड़ हो गया कंपनी का प्रॉफिट, 12% चढ़ गया शेयर, ₹108 पर आया भाव

Jan 13, 2026 11:59 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

BSE पर यह स्मॉल-कैप स्टॉक करीब 12.8% चढ़कर ₹108.90 तक पहुंच गया। मजबूत मुनाफे और रेवेन्यू ग्रोथ के चलते निवेशकों में शेयर को लेकर पॉजिटिव माहौल बना और जमकर खरीदारी देखने को मिली।

₹11 करोड़ हो गया कंपनी का प्रॉफिट, 12% चढ़ गया शेयर, ₹108 पर आया भाव

GTPL Hathway Share: जीटीपीएल हैथवे के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के Q3 FY26 के नतीजे आने के बाद शुरुआती कारोबार में शेयर 12% से ज्यादा उछल गया। BSE पर यह स्मॉल-कैप स्टॉक करीब 12.8% चढ़कर ₹108.90 तक पहुंच गया। मजबूत मुनाफे और रेवेन्यू ग्रोथ के चलते निवेशकों में शेयर को लेकर पॉजिटिव माहौल बना और जमकर खरीदारी देखने को मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹11 करोड़ रहा

तिमाही नतीजों की बात करें तो दिसंबर तिमाही में जीटीपीएल हैथवे का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹11 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹10.1 करोड़ से 8.9% ज्यादा है। वहीं, कंपनी की ऑपरेशंस से आय 5.1% बढ़कर ₹932.6 करोड़ हो गई। ऑपरेशनल लेवल पर भी प्रदर्शन बेहतर रहा। कंपनी का EBITDA 7.2% बढ़कर ₹113.3 करोड़ पहुंच गया और मार्जिन भी बढ़कर 12.1% हो गया, जो पिछले साल 11.9% था।

कंपनी का कारोबार

कंपनी के बिजनेस सेगमेंट्स की बात करें तो केबल टीवी कारोबार में GTPL के पास दिसंबर 2025 तक 94 लाख एक्टिव सब्सक्राइबर और 87 लाख पेड सब्सक्राइबर थे। केबल टीवी से सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू ₹297 करोड़ रहा। कंपनी ने पैन-इंडिया कंटेंट डिलीवरी के लिए GTPL Infinity भी लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, नॉर्थ-ईस्ट, हरियाणा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में अपना विस्तार कर रही है।

ब्रॉडबैंड बिजनेस में भी कंपनी की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। सालाना आधार पर सब्सक्राइबर बेस में 18 हजार की बढ़ोतरी हुई है। ब्रॉडबैंड से रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹143 करोड़ रहा और ARPU ₹465 प्रति माह दर्ज किया गया। कंपनी का होमपास नेटवर्क 59.5 लाख घरों तक पहुंच चुका है, जिसमें से 75% नेटवर्क FTTX में बदलने के लिए तैयार है। हालांकि, लंबी अवधि में शेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा है। एक महीने में इसमें 5% की तेजी आई है, लेकिन 6 महीने में 10% और एक साल में करीब 15% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद अच्छे तिमाही नतीजों के बाद शेयर पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,