GST कलेक्शन में 14% से ज्यादा उछाल, अब 7 अक्टूबर को काउंसिल मीटिंग पर नजर

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • GST revenue collection data: सरकारी आंकड़े बताते हैं कि सितंबर के महीने में कलेक्शन 2,03,521 करोड़ रुपये का रहा, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 14.7% अधिक है

कलेक्शन 2,03,521 करोड़ रुपये का रहा
इस महीने में कलेक्शन 2,03,521 करोड़ रुपये का रहा

GST revenue collection data: सितंबर महीने के दौरान ग्रॉस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन में बड़ा उछाल आया है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि इस महीने में कलेक्शन 2,03,521 करोड़ रुपये का रहा, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 14.7% अधिक है।

सितंबर में हालांकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 'रिफंड' तीन प्रतिशत घटकर 27,001 करोड़ रुपये रहा। 'रिफंड' को समायोजित करने के बाद सितंबर में नेट जीएसटी कलेक्शन 18.1 प्रतिशत बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया जो एक साल पहले इसी महीने में 1.49 लाख करोड़ रुपये था। इस फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कुल ग्रॉस कलेक्शन 12,46,278 करोड़ रुपये रहा, जो 11.6% अधिक है।

अगस्त में कितना था कलेक्शन

जीएसटी का कुल कलेक्शन अगस्त में सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब दो लाख करोड़ रुपये हो गया। घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। वहीं आयात से राजस्व 29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,604 करोड़ रुपये हो गया। अगस्त में ग्रॉस जीएसटी राजस्व 1,99,853 करोड़ रुपये रहा। कुल केंद्रीय जीएसटी कलेक्शन अगस्त में 38,413 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी कलेक्शन 46,316 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी कलेक्शन 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। अगस्त में 'रिफंड' 68 प्रतिशत बढ़कर 31,795 करोड़ रुपये हो गया।

7 अक्टूबर को काउंसिल बैठक

बता दें कि जीएसटी काउंसिल की बैठक 7 अक्टूबर को होने वाली है। इस बैठक में कई हम मुद्दों पर फैसले लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि जीएसटी काउंसिल 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर लगने वाले एमडीआर (मर्चेन्ट डिस्काउंट रेट) के ऊपर जीएसटी लगाने के संबंध में फैसला करेगी। बता दें कि सरकार ने 15 अक्टूबर से कारोबारियों को किए जाने वाले 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू किया है। वहीं, 75,000 रुपये या इससे अधिक के भुगतान पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपये होगा। व्यक्ति-से-व्यक्ति लेनदेन और छोटे भुगतान को शुल्क से बाहर रखा गया है।

चूंकि भुगतान नेटवर्क के जरिये डिजिटल भुगतान लेनदेन के प्रसंस्करण और निपटान के लिए इस शुल्क का भुगतान कारोबारी करेंगे, इसलिए जीएसटी कानून के तहत यह सेवा की श्रेणी में आएगा और इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। हालांकि, कारोबारी एमडीआर पर भुगतान किए गए जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ले सकते हैं। कर विशेषज्ञों के अनुसार, इससे कारोबारियों पर पड़ने वाला कुल कर बोझ कुछ कम हो सकता है। अगली बैठक में काउंसिल का मुख्य जोर प्रक्रिया सुधार और उसे सरल बनाने पर रहेगा। कर दरों में बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़GST कलेक्शन में 14% से ज्यादा उछाल, अब 7 अक्टूबर को काउंसिल मीटिंग पर नजर