IPO News: एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए ₹120 करोड़, 16 मार्च को खुल रहा बड़ा आईपीओ
GSP Crop Science Limited का आईपीओ खुलने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ अगले हफ्ते ओपन होगा। रिटेल निवेशकों से पहले आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 13 मार्च को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 120 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

GSP Crop Science Limited का आईपीओ खुलने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ अगले हफ्ते ओपन होगा। रिटेल निवेशकों से पहले आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 13 मार्च को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 120 करोड़ रुपये जुटाए हैं। GSP Crop Science Limited की तरफ से दी जानकारी में बताया गया है कि 320 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 3750000 शेयर अलॉट किए गए हैं।
एंकर निवेशकों में शाइन स्टार बिल्ड कैप प्राइवेट लिमिटेड, क्राफ्ट एमर्जिंग मार्केट फंड पीसीसी, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड आदि शामिल हैं।
रिटेल निवेशक किस दिन से लगा पाएंगे दांव?
GSP Crop Science Limited का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 16 मार्च 2026 को खुलेगा। कंपनी के निवेशकों के पास 18 मार्च 2026 तक दांव लगाने का मौका रहेगा। आईपीओ का लॉट साइज 46 शेयरों का बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14720 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।
GSP Crop Science Limited के आईपीओ का साइज 400 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 75 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 160 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी।
Equirus Capital Pvt.Ltd को कंपनी ने आईपीओ के लिए लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, MUFG intiem India Pvt ltd को रजिस्ट्रार बनाया गया है।
किसके लिए कितना हिस्सा?
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।
आईपीओ से जुटाए पैसों को उपयोग क्या करेगी कंपनी
फ्रेश इश्यू से जुटाए 170 करोड़ रुपये का प्रयोग कंपनी की तरफ से कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। इस कंपन की स्थापना 1985 में हुई थी। कंपनी इंसेक्टिसाइड्स, फंगीसाइड्स आदि का उत्पादन करती है।
ग्रे मार्केट में स्थिति अच्छी नहीं
यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ ग्रे मार्केट में संघर्ष कर रहा है। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में आज शनिवार को जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। बाजार के हालात और जीएमपी आईपीओ पर नकारत्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


