ब्रोकरेज की पॉजिटिव कमेंट्री से इस शेयर में 10% उछाल, ₹190 तक जा सकता है भाव

Jan 16, 2026 02:41 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को तूफानी तेजी देखी गई। पॉजिटिव ब्रोकरेज कमेंट्री के बाद शेयर में तेजी देख गई। ब्रोकरेज ने इसका प्राइस टारगेट बढ़ाकर ₹190 प्रति शेयर कर दिया है।

ब्रोकरेज की पॉजिटिव कमेंट्री से इस शेयर में 10% उछाल, ₹190 तक जा सकता है भाव

Groww share price: डिस्काउंट ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर 10% तक उछल गया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 179.75 रुपये तक पहुंच गया। शेयर का ऑल टाइम हाई 193.91 रुपये तो लो 112.02 रुपये है। बता दें कि पिछले साल ही यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

अचानक तेजी की वजह

पॉजिटिव ब्रोकरेज कमेंट्री के बाद शेयर में तेजी देख गई। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने ग्रो पर अपनी 'बाय' रेटिंग बनाए रखी और इसका प्राइस टारगेट बढ़ाकर ₹190 प्रति शेयर कर दिया। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी प्रोडक्ट्स में बढ़ते यूजर एडॉप्शन और मजबूत यूजर एक्टिवेशन के कारण लगातार मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ दे रही है। घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ने यह भी कहा कि ग्रो का ब्रोकिंग बिजनेस सभी सेगमेंट में मार्केट शेयर हासिल कर रहा है, जिसे हाल ही में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स जैसे मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी और कमोडिटीज का सपोर्ट मिल रहा है। ब्रोकरेज ने कहा कि अमीर कस्टमर्स की बढ़ती संख्या वेल्थ मैनेजमेंट के मौके खोल रही है। ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के EPS अनुमानों को 2% बढ़ाया।

ग्रो के तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के मुनाफे में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 547 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2024 में मुनाफा 757 करोड़ रुपये रहा था। मुनाफे में गिरावट के बावजूद तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 1,261 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,004 करोड़ रुपये थी।

ग्रो एएमसी में निवेश

इस बीच, स्टेट स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट ने भारत में विश्व स्तरीय क्षमताएं एवं वैश्विक निवेश उत्पाद लाने के लिए रणनीतिक साझेदारी के तहत ग्रो एएमसी में 6.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (580 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। इस तिमाही के दौरान, ग्रो ने प्रमुख क्षेत्रों में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना जारी रखा। नगद शेयर खंड में इसकी हिस्सेदारी सालाना आधार इस तिमाही में 21.6 प्रतिशत से बढ़कर 28.8 प्रतिशत हो गई, जबकि शेयर वायदा-विकल्प में इसकी हिस्सेदारी 12.2 प्रतिशत से बढ़कर 18.1 प्रतिशत हो गई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,