Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Groww share rallied over 93 Percent in 5 days crossed 193 rupee from 100 rupee
5 दिन में ही 93% की तूफानी तेजी, 100 रुपये का शेयर 193 रुपये के पार पहुंचा

5 दिन में ही 93% की तूफानी तेजी, 100 रुपये का शेयर 193 रुपये के पार पहुंचा

संक्षेप:

5 दिन में ही कंपनी के शेयरों में 93 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। 5 दिन में ग्रो के शेयर 100 रुपये से बढ़कर 193 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। ग्रो के शेयर 12 नवंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं।

Nov 18, 2025 10:30 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हाल में बाजार में उतरी कंपनी ग्रो के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। ग्रो के शेयर मंगलवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 193.91 रुपये पर पहुंच गए हैं। IPO में ग्रो के शेयर का दाम 100 रुपये था और कंपनी के शेयर 12 नवंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। 5 दिन में ही कंपनी के शेयरों में 93 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। ग्रो का मार्केट कैप भी मंगलवार को 1,13,550 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। ग्रो के शेयरों में आई तूफानी तेजी से इसके फाउंडर ललित केशरे बिलेनियर लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनकी नेटवर्थ 9900 करोड़ रुपये के पार जा पहुंची है। केशरे के पास ग्रो के करीब 55.91 करोड़ शेयर हैं।

सधी लिस्टिंग के बाद ग्रो के शेयरों में आई तेजी
ग्रो (Groww) के शेयर 12 नवंबर को BSE में 114 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले दिन ही कंपनी के शेयर उछाल के साथ 130.94 रुपये पर पहुंच गए। अच्छी लिस्टिंग के बाद से ही ग्रो के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। 5 दिन में ग्रो के शेयर 100 रुपये से बढ़कर 193 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। ग्रो का आईपीओ दांव लगाने के लिए 4 नवंबर को खुला था और यह 7 नवंबर तक ओपन रहा। ग्रो के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 6632.30 करोड़ रुपये तक का है।

8 ब्रोकर्स के कंबाइंड मार्केट कैप से कहीं बड़ा हुआ ग्रो
ग्रो (Groww) का मार्केट कैप मंगलवार को 1,13,550 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। ग्रो का मार्केट कैप 8 ब्रोकर्स के कंबाइंड मार्केट कैप से कहीं ज्यादा हो गया है। एंजल वन का मार्केट कैप सोमवार को 25,847 करोड़ रुपये, नुवामा वेल्थ का 26,706 करोड़ रुपये, जेएम फाइनेंशियल का 14,305 करोड़ रुपये, चॉइस इंटरनेशनल का मार्केट कैप 16,237 करोड़, IIFL कैपिटल का मार्केट कैप 9,718 करोड़ रुपये, 5 पैसा का 987 करोड़ रुपये, आनंद राठी का 4,812 करोड़ रुपये और डीएएम कैपिटल का मार्केट कैप 1,782 करोड़ रुपये रहा।

IPO पर लगा 17 गुना से ज्यादा दांव
ग्रो (Groww) के आईपीओ को टोटल 17.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 9.43 गुना दांव लगा। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 14.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 22.02 गुना दांव लगा। ग्रो के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;