Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Groww share price jumps 7 percent ahead q2 results check updates
94% तक चढ़ा शेयर, दो दिन की मुनाफावसूली के बाद आज फिर 7% उछला स्टॉक, आज आएगी बड़ी खबर

94% तक चढ़ा शेयर, दो दिन की मुनाफावसूली के बाद आज फिर 7% उछला स्टॉक, आज आएगी बड़ी खबर

संक्षेप:

Groww share price: ब्रोकरेज कंपनी ग्रो के शेयरों में आज फिर से तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में आज शुक्रवार को 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कमजोर बाजार में भी यह स्टॉक मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है।

Nov 21, 2025 10:42 am ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Groww share price: ब्रोकरेज कंपनी ग्रो के शेयरों में आज फिर से तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में आज शुक्रवार को 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कमजोर बाजार में भी यह स्टॉक मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है। इस तेजी के पीछे की वजह कंपनी से जुड़ी खबर को माना जा रहा है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों 7 प्रतिशत की तेजी आई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आज बीएसई में कंपनी के शेयर 156.47 रुपये के लेवल पर खुले थे। 7 प्रतिशत की तेजी के बाद यह स्टॉक बीएसई में 168.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। हालांकि, कुछ नरमी इसके बाद देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें:आज से खुल रहा है फार्मा कंपनी का IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹122 का फायदा

94% तक चढ़ा है भाव

इस कंपनी का आईपीओ जब आया था तब इश्यू प्राइस 100 रुपये प्रति शेयर था। ग्रो के शेयरों का 52 वीक हाई 193.91 रुपये है। इश्यू प्राइस से ग्रो का शेयर करीब 94% तक चढ़ा था। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 112.02 रुपये है। बता दें, बीते दो कारोबारी दिनों के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है।

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?

मेहता इक्विटीज से जुड़े सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और रिसर्च एनालिस्ट प्रशांत तपसे कहते हैं, “चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही इंडियन ब्रोकरेज कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। इसकी वजह ट्रेडिंग वैल्यूम घटने और डेरिवेटिव ट्रेडिंग में गिरावट है। ज्यादातर कंपनियों को इस दौरान रेवन्यू के मौर्चे पर झटका लग सकता है। उनकी कमाई प्रभावित हो सकती है।”

ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंट जाएगा स्टॉक, 20 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

प्रतिद्वंदियों के मुकाबले कहां है कंपनी?

ग्रो के पास इस समय 12 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं, जेरोधा के पास 7 मिलियन और एंजल वन के पास 6.85 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं। मोतीलाल ओसवाल के पास 930,000 एक्टिव यूजर्स हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।