
IPO से 48% चढ़ चुका है स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम, क्या है एक्सपर्ट की राय
Groww share price: ग्रो के आईपीओ पर जिन निवेशकों ने दांव नहीं लगाया होगा अब वो काफी दुखी होंगे। कंपनी की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई थी। बीएसई में 13 नवंबर को ग्रो का आईपीओ 14 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है।
Groww share price: ग्रो के आईपीओ पर जिन निवेशकों ने दांव नहीं लगाया होगा अब वो काफी दुखी होंगे। कंपनी की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई थी। बीएसई में 13 नवंबर को ग्रो का आईपीओ 14 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। ब्रोकरेज कंपनी के शेयर 130.94 रुपये के लेवल पर लिस्ट हुआ है। ग्रो के आईपीओ का इश्यू प्राइस 100 रुपये प्रति शेयर था। बता दें, शुक्रवार को ग्रो के शेयरों का भाव 153.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि कल मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर ग्रो का शेयर 148.41 रुपये था। यानी अब भी 48 प्रतिशत का फायदा ग्रो के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को है।

क्या अब ग्रो का शेयर खरीदना रहेगा सही?
ग्रो भारत की अग्रणी ब्रोकरेज कंपनी है। सितंबर 2025 तक के डाटा के अनुसार कंपनी मार्केट शेयर 26.30 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी के सीएजीआर में 101.70 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा समय में भी इस स्टॉक का फंडामेंटल काफी मजबूत है।
ग्रो का आईपीओ सालाना कमाई के 34 गुना के वैल्यूएशन पर आया था। जबकि एंजल वन और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का क्रमशः 20 से 27 प्रतिशत वैल्यूएशन है।
क्या था साइज
ग्रो के आईपीओ का साइज 6632.30 करोड़ रुपये था। कंपनी आईपीओ के जरिए 10.60 करोड़ फ्रेश शेयर और 55.72 करोड़ ऑफर फार सेल के जरिए जारी की है। यह आईपीओ 4 नवंबर को खुला था। निवेशकों के पास 7 नवंबर तक दांव लगाने का मौका था। यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 3 नवंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 2984.54 करोड़ रुपये जुटाए थे।
3 दिन के ओपनिंग के दौरान ग्रो के आईपीओ को 17.60 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 9.43 गुना और क्यूआईबी कैटगरी में 22.02 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। एनआईआई सेक्शन में आईपीओ को 14.20 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ सलाह जरूर लें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिंदुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)



