Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Groww share price jumped 60 percent form IPO
IPO से 70% चढ़ा नया नवेला स्टॉक, छप्परफाड़ कमाई से निवेशक मालामाल

IPO से 70% चढ़ा नया नवेला स्टॉक, छप्परफाड़ कमाई से निवेशक मालामाल

संक्षेप:

Groww target price: ग्रो के शेयरों में तूफानी तेजी लगातार देखने को मिल रही है। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के शेयरों में 8 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। जिसके बाद ग्रो (Billionbrains Garage Ventures Ltd) के शेयरों का भाव बीएसई में 170 रुपये के पार पहुंच गया।

Nov 17, 2025 11:46 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Groww target price: ग्रो के शेयरों में तूफानी तेजी लगातार देखने को मिल रही है। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के शेयरों में 15 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। जिसके बाद ग्रो (Billionbrains Garage Ventures Ltd) के शेयरों का भाव बीएसई में 170 रुपये के पार पहुंच गया। यह इश्यू प्राइस की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का मार्केट कैप भी एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बता दें, यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब ग्रो के शेयरों में तेजी देखने को मिली है

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

15% चढ़ा भाव

बीएसई में आज ग्रो का शेयर 154.02 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 15% से अधिक की उछाल के बाद 171.69 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

ग्रो का आईपीओ जब आया था तब कंपनी ने 100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। तब से अबतक कंपनी के शेयरों में 70% की तेजी देखने को मिल चुकी है। वहीं, बीएसई में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 114 रुपये पर हुई थी।

ये भी पढ़ें:Q2 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 10% चढ़ा शेयर, चर्चा से दूर रहती है कंपनी

क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

कंपनी के शेयरों पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 158 रुपये का है। इसके पीछे की वजह कंपनी की वैल्यूएशन और आर्थिक आंकड़े हैं।

क्या था ग्रो के आईपीओ का साइज

स्टॉक ब्रोकिंग एप ग्रो के आईपीओ का साइज 6632.30 करोड़ रुपये का था। कंपनी आईपीओ के जरिए 10.60 करोड़ फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल के तहत 55.72 करोड़ शेयर जारी की है। कंपनी का आईपीओ 4 नवंबर से 7 नवंबर तक खुला था। इस आईपीओ का लॉट साइज 150 शेयरों का था। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को 15000 रुपये का इंवेस्टमेंट करना पड़ा था।

ग्रो का आईपीओ एंकर निवेशकों से 2984.54 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 3 नवंबर को ही ओपन हो चुका था।

ये भी पढ़ें:PhysicsWallah IPO का ग्रे मार्केट में सुधार, GMP दिखा रहा ₹1233 का फायदा

3 दिन में 17 गुना सब्सक्रिप्शन

तीन दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान ग्रो के आईपीओ को 17.60 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ में 9.43 गुना, क्यूआईबी सेक्शन में आईपीओ को 22.02 गुना और एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 14.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ सलाह जरूर लें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिंदुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।