
ग्रे मार्केट में यह IPO गुलजार, प्रमोटर्स को लिस्टिंग के दिन ही 4950% तक मुनाफा!
यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए चार नवंबर को खुलेगा और सात नवंबर को बंद हो जाएगा। ग्रे मार्केट में भी आईपीओ का प्रीमियम पॉजिटिव संकेत दे रहा है। वहीं, इस आईपीओ से कंपनी के प्रमोटर्स को भारी मुनाफा मिलने वाला है।
ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म ग्रो (Groww IPO) के आईपीओ का इंतजार खत्म होने वाला है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए चार नवंबर को खुलेगा और सात नवंबर को बंद हो जाएगा। ग्रे मार्केट में भी आईपीओ का प्रीमियम पॉजिटिव संकेत दे रहा है। वहीं, इस आईपीओ से कंपनी के प्रमोटर्स को भारी मुनाफा मिलने वाला है। बता दें कि ग्रो के चार प्रमोटर - ललित केशरे, हर्ष जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह हैं। ये सभी प्रमोटर आईपीओ के ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के तहत 10 लाख शेयर बेचेंगे, जिसकी कीमत 95 रुपये से 100 रुपये प्रति शेयर के बीच होगी।

किसे होगी कितनी कमाई?
आईपीओ के अपर बैंड यानी 100 रुपये के आधार पर ग्रो के प्रमोटर्स को कुल मिलाकर 40 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो उनके मूल निवेश से 4950% तक का शानदार रिटर्न होगा। अपर बैंड के आधार पर प्रत्येक प्रमोटर 10 करोड़ रुपये कमाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि ललित केशरे ने 1.98 रुपये की भारित औसत लागत पर शेयर खरीदे थे, उनके 19.8 लाख रुपये के शेयर बढ़कर 10 करोड़ रुपये हो जाएंगे। यह 4,950% का चौंका देने वाला रिटर्न है। इसके अलावा हर्ष जैन ने 2.37 रुपये पर शेयर खरीदे थे, जो अपने 23.7 लाख रुपये के निवेश को 10 करोड़ रुपये में बदल देंगे। यह 4,119% के रिटर्न को दिखाता है। इशान बंसल की बात करें तो प्रति शेयर औसत लागत 3.18 रुपये थी, उनके 31.8 लाख रुपये के शेयर बढ़कर 10 करोड़ रुपये हो जाएंगे। नीरज सिंह की बात करें तो उन्होंने 2.54 रुपये पर शेयर खरीदे थे। वे अपने 25.4 लाख रुपये के निवेश को 10 करोड़ रुपये में बदल देंगे।
आईपीओ की डिटेल?
आईपीओ 4 नवंबर को सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेगा और 7 नवंबर को बंद होगा। इसमें 1,060 करोड़ रुपये का एक नया इश्यू और शुरुआती निवेशकों द्वारा 55.72 करोड़ शेयरों का ओएफएस शामिल है। आईपीओ के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 11 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मतलब ये कि जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट होगा उन्हें लिस्टिंग के दिन हर शेयर पर 11 रुपये का मुनाफा हो सकता है। इस आईपीओ में पीक XV पार्टनर्स, रिबिट कैपिटल, वाई कॉम्बिनेटर, टाइगर ग्लोबल और कॉफमैन फेलो फंड शामिल हैं।
ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर् ने इस आईपीओ के जरिए 61,700 करोड़ रुपये (करीब सात अरब डॉलर) से अधिक के मूल्यांकन का लक्ष्य रखा है। इस आईपीओ का प्रबंधन कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एक्सिस कैपिटल और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स करेंगे।





