Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Groww IPO last day subscription check GMP here details
Groww IPO पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन, डरा रहा GMP

Groww IPO पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन, डरा रहा GMP

संक्षेप:

Groww IPO: ग्रो के आईपीओ पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। कंपनी के आईपीओ को पहले दो दिन में अच्छा रिस्पॉन्स निवेशकों की तरफ से मिला है। निवेशकों के लिए चिंता का सबब ग्रे मार्केट है। जहां आईपीओ आज भी संघर्ष कर रहा है।

Nov 07, 2025 08:55 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Groww IPO: ग्रो के आईपीओ पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। कंपनी के आईपीओ को पहले दो दिन में अच्छा रिस्पॉन्स निवेशकों की तरफ से मिला है। निवेशकों के लिए चिंता का सबब ग्रे मार्केट है। जहां आईपीओ आज भी संघर्ष कर रहा है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के आईपीओ के विषय में ...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो दिन में 1.64 गुना सब्सक्राइब

ग्रो के आईपीओ को दो दिन में 1.64 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 5.02 गुना, क्यूआईबी कैटगरी में 0.20 गुना और एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 2.26 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 3 नवंबर को खुलेगा। आईपीओ के जरिए 2984.54 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी।

ये भी पढ़ें:11 नवंबर को खुल रहा है सोलर सेक्टर कंपनी का IPO, प्राइस बैंड सेट, GMP पहुंचा ₹20

क्या है साइज

ग्रो आईपीओ का साइज 6632.30 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 10.60 करोड़ फ्रेश शेयर और 55.72 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी 1060 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 5572.30 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी।

क्या है प्राइस बैंड

ग्रो आईपीओ का प्राइस बैंड 95 रुपये से 100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 150 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को 15000 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, आज इस कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी मौका है। ग्रो आईपीओ का साइज 4 नवंबर को खुला था।

ये भी पढ़ें:क्या लद गए हैं डिफेंस स्टॉक के अच्छे दिन? 2 दिन में 10% लुढ़का

ग्रे मार्केट में क्या स्थिति? (Groww IPO GMP)

इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 11 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कल से आज तक के जीएमपी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज का जीएमपी ग्रो आईपीओ को 11 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है। 1 अक्टूबर को ग्रो का आईपीओ सबसे अधिक 16.70 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।