Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Groww IPO GMP came down below 10 rupee check here details
Groww के IPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों के हाथ रह जाएंगे खाली? ₹10 के नीचे आया GMP

Groww के IPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों के हाथ रह जाएंगे खाली? ₹10 के नीचे आया GMP

संक्षेप:

Groww IPO: ब्रोकरेज कंपनी ग्रो का आईपीओ बंद हो गया है। तीन दिन के ओपनिंग के दौरान कंपनी के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस दौरान यह आईपीओ 17 गुना सब्सक्राइब किया गया है। हालांकि, निवेशकों के लिए चिंता की बात यह है कि ग्रे मार्केट में स्थिति अच्छी नहीं है।

Nov 08, 2025 08:31 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Groww IPO: ब्रोकरेज कंपनी ग्रो का आईपीओ बंद हो गया है। तीन दिन के ओपनिंग के दौरान कंपनी के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस दौरान यह आईपीओ 17 गुना सब्सक्राइब किया गया है। हालांकि, निवेशकों के लिए चिंता की बात यह है कि ग्रे मार्केट में स्थिति अच्छी नहीं है। ग्रो का जीएमपी 10 रुपये के नीचे आ गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

4 नवंबर को खुला था आईपीओ

ग्रो का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 4 नवंबर को खुला था। कंपनी के पास आईपीओ पर दांव लगाने के लिए 7 नवंबर तक का समय था। तीन दिन के ओपनिंग के दौरान कंपनी के आईपीओ को 17.60 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 9.43 गुना, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी में 22.02 गुना और एनआईआई कैटगरी में 14.20 गुना सब्सक्राइब किया गया था। एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 3 नवंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 2984.54 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ये भी पढ़ें:243% बढ़ा इस कंपनी का नेट प्रॉफिट, अब सोमवार को दिखेगी शेयरों में हलचल

10 रुपये के नीचे आया जीएमपी

ग्रो आईपीओ की स्थिति ग्रे मार्केट में अच्छी नहीं है। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में 10 रुपये के नीचे आ गया है। इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ आज 5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 16.70 रुपये रहा है। बाजार की बदली स्थिति के बीच यह निवेशकों के लिए बड़ा झटका है।

क्या है प्राइस बैंड

ग्रो आईपीओ का प्राइस बैंड 95 रुपये से 100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 150 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों कम के कम 15000 रुपये का दांव लगाना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:पहले दिन ही जमीन पर आया IPO, निवेशकों को हुआ नुकसान, GMP से मिला ‘धोखा’

क्या था आईपीओ का साइज

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 6632.30 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 10.60 करोड़ फ्रेश शेयर और 55.72 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। बता दें, कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 10 नवंबर को होगा। कंपनी की लिस्टिंग 12 नवंबर को बीएसई और एनएसई में प्रस्तावित है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।