Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़GRM Overseas Ltd will give 4 share bonus check record date here
1 पर 2 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में, 4 साल बाद मिलेंगे फ्री शेयर

1 पर 2 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में, 4 साल बाद मिलेंगे फ्री शेयर

संक्षेप:

Bonus Share: चार साल के बाद एक बार फिर से जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने एक शेयर पर 2 शेयर बोनस देने का फैसला किया है।

Dec 20, 2025 01:43 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: चार साल के बाद एक बार फिर से जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने एक शेयर पर 2 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। कंपनी अगले हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड एक शेयर पर 2 शेयर बोनस देगी। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी 24 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें दो शेयर फ्री में मिलेंगे।

इससे पहले कंपनी ने 2021 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 शेयर बोनस दिया था।

ये भी पढ़ें:22 दिसंबर को खुल रहा मेनबोर्ड IPO, एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए ₹100 करोड़

शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन रहा है?

शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड के शेयर 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 470.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 33 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 2025 में कंपनी के शेयरों का भाव 134 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल में GRM Overseas Ltd के पोजीशनल निवेशकों को 138 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 502.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 175.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2884 करोड़ रुपये का है।

5 साल में जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 1350 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 11537 प्रतिशत बढ़ा है।

ये भी पढ़ें:2026 में 150000 के पार जाएगा सोना! महज एक महीने में 8 हजार रुपये बढ़ा भाव

5 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर

जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा 2021 में हुआ था। तब कंपनी के एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा गया था। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।