शिपिंग कंपनी का शेयर तक 10% चढ़ा, तिमाही नतीजों से निवेशक खुश, Ex-Dividend ट्रेड करने जा रही है कंपनी

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Great Eastern Shipping Company Ltd के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी कुछ दिन में ही एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाली है। 

शिपिंग कंपनी का शेयर तक 10% चढ़ा, तिमाही नतीजों से निवेशक खुश, Ex-Dividend ट्रेड करने जा रही है कंपनी

Stock in Focus: आज शुक्रवार को Great Eastern Shipping Company Ltd के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का प्रॉफिट तीन गुना तक बढ़ गया है। बता दें, आज शुक्रवार को बीएसई में ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड के शेयर 1579.75 रुपये के स्तर पर खुला था। कंपनी के शेयर दिन में 10 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 1642.75 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 3.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1532.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।

188% बढ़ा कंपनी का नेट प्रॉफिट

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 1044 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट 188 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 363 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा था।

कंपनी का शिपिंग बिजनेस भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। मार्च तिमाही में यह 46.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1469 करोड़ रुपये रहा था। इस कंपनी के सेगमेंट का प्रॉफिट 235 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 940 करोड़ रुपये रहा था।

कितना हुआ रेवन्यू?

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी का रेवन्यू 23.60 प्रतिशत बढ़ा है। मार्च तिमाही में यह 1511 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1223 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA 87.70 प्रतिशत बढ़ा है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

बीएसई में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6 महीने के दौरान 35 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 68 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.84 प्रतिशत गिरा है।

दो साल में Great Eastern Shipping Company Ltd के शेयरों का भाव 47 प्रतिशत और तीन साल में 112 रुपये बढ़ा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 284 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 10 साल में यह स्टॉक 398 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाली है कंपनी

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड 20 मई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी ने एक शेयर पर 11.70 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी के शेयर 4 फरवरी 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 9 रुपये का डिविडेंड मिला था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,