अडानी ग्रुप की इन 3 कंपनियों में GQG Partners ने बढ़ाई हिस्सेदारी, जानें कहां हुई कटौती, आपका है किसी पर दांव
Adani Group Stock: मार्च तिमाही के दौरान GQG Partners ने तीन अडानी ग्रुप की कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है। वहीं, FII की तरफ से कई कंपनियों में हिस्सेदारी घटाई भी गई है।

Adani Group Stock: अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों के प्रदर्शन को लेकर GQG Partners बुलिश नजर आ रहा है। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान इन कंपनियों में उन्होंने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। वह भी तब जब शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला ही रहा है।
अडानी ग्रुप की किन कंपनियों में GQG Partners ने बढ़ाई हिस्सेदारी
GQG Partners ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में अपनी हिस्सेदारी को 4.79 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.88 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, अडानी ग्रीन एनर्जी में दिग्गज निवेशक अपनी हिस्सेदारी को 4.31 प्रतिशत से बढ़ाकर हिस्सेदारी 4.54 प्रतिशत कर दिया है। अडानी एंटरप्राइजेज में भी GQG Partners ने हिस्सेदारी बढ़ाई है। अब GQG Partners की इस कंपनी में 3.90 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। पहले 3.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
किस कंपनी से घटाई हिस्सेदारी
GQG Partners ने अडानी पावर में अपनी हिस्सेदारी को 4.82 प्रतिशत से घटाकर 4.80 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, अडानी पोर्ट्स में GQG Partners का हिस्सा अब भी पुराने स्तर पर ही हैं।
FII ने किन अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों को बेचा
जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान एफआईआई ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में हिस्सेदारी घटाई है। अब कंपनी में FII की हिस्सेदारी 13.47 प्रतिशत से घटकर 12.23 प्रतिशत हो गई है। अडानी एंटरप्राइजेज में भी एफआईआई ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है। पहले इस कंपनी में FII का हिस्सा 11.64 प्रतिशत था। जोकि अब घटकर 10.80 प्रतिशत हो गया है। अडानी ग्रीन में हिस्सेदारी 11.42 प्रतिशत से घटकर 11.10 प्रतिशत हो गई है।
LIC का क्या रहा है हाल?
सरकारी बीमा कंपनी ने मार्च तिमाही में अडानी पोर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी 6.79 प्रतिशत से घटाकर 6.63 प्रतिशत कर दिया है। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी एनर्जी और अडानी ग्रीन में एलआईसी की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।
म्यूचुअल फंड्स ने मार्च क्वार्टर के दौरान एसीसी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.84 प्रतिशत से 8.01 प्रतिशत कर दिया है। अम्बुजा सीमेंट्स में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 8.15 प्रतिशत से बढ़कर 8.92 प्रतिशत हो गई है।
इस साल किस अडानी ग्रुप के शेयरों में दिखी तेजी
अडानी एनर्जी के शेयरों की कीमतों में इस साल 12.50 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, अडानी पावर के शेयरों का भाव 22.90 प्रतिशत बढ़ा है। अडानी ग्रीन के शेयर इस साल अबतक 7 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहे हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


