सरकार की इस स्कीम पर मिल रहा 1% ब्याज पर लोन, जानें कितना मिलेगा पैसा, क्या है सुविधा
PPF स्कीम पर अकाउंट होल्डर्स 1 प्रतिशत ब्याज पर लोन ले सकते हैं। इस सरकारी स्कीम में यह खास सुविधा उपलब्ध है। अकाउंट होल्डर्स को फॉर्ड डी जमा करवाना होगा।

PPF Details: पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक टैक्स सेविंग स्कीम है। जहां आप 500 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक सालाना निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा ओल्ड टैक्स रिजीम में आपको सेक्शन 80C के तहत आप टैक्स में छूट का भी क्लेम कर सकते हैं। यही वजह है कि निवेशकों के बीच यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। क्या आपको पता है कि इस स्कीम में आप 1 प्रतिशत ब्याज पर लोन ले सकते हैं? आइए जानते हैं कैसे
यूं तो PPF एक इन्वेस्टमेंट स्कीम है। लेकिन अगर आप मेच्योरिटी से पहले पैसों की जररूत है तब की स्थिति में आप लोन भी ले सकते हैं। पीपीएफ इन्वेस्टर्स अकाउंट में मौजूदा बैलेंस के आधार पर लोन ले सकते हैं।
PPF पर लोन लेने पर क्या है नियम
ऐसे सभी अकाउंट होल्डर्स लोन ले सकते हैं जिनकी स्कीम प्री-मैच्योरिटी है। यह PPF अकाउंट होल्डर्स को खाता खोलने से तीसरे और छठे साल में पैसा उधार लिया जा सकता है। वह भी कम ब्याज पर।
PPF अकाउंट होल्डर्स को नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक से फॉर्म डी लेना होगा। उसमें PPF अकाउंट नंबर और लोन का अमाउंट सहित अन्य डीटेल्स साझा करना है। अपने PPF पासबुक की फोटो कॉपी भी जमा करवाना होगा।
कौन ले सकता है PPF पर लोन
PPF पर लोन अकाउंट ओपनिंग से तीसरे और छठे साल तक उपलब्ध रहेगा। PPF पर लिए गए लोन को 36 महीने में भरना होगा। बता दें, पीपीएफ पर लोन दूसरे साल के अंततक अकाउंट में मौजूद पैसों का 25 प्रतिशत लिया जा सकता है। अगर अकाउंट होल्डर 36 महीने में लोन का पैसा लौटा देता है तब की स्थिति में अकाउंट खोलने के 6वें साल पर फिर से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
PPF लोन पर देना होगा 1 प्रतिशत ब्याज
अगर आप PPF लोन लेते हैं तब आपको पहले 36 महीने सिर्फ 1 प्रतिशत ब्याज ही देना पड़ेगा। अगर 36 महीने से अधिक का समय लिया आपने तब आपको 6 प्रतिशत ब्याज देना है। ध्यान देने वाली बात यह है कि लोन के भुगतान पीरियड के दौरान कोई भी ब्याज आपको PPF अकाउंट पर नहीं मिलेगा।
अगर आप ब्याज का पैसा नहीं लौटा पाते हैं तब आपके PPF अकाउंट से लोन का हिस्सा काट लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


