Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Govt may sell 6 5 percent stake in LIC check resaon stock jumps today
सरकार बेचने जा रही है LIC का 6.5% हिस्सा! शेयरों में तेजी, क्यों लेना पड़ रहा यह फैसला

सरकार बेचने जा रही है LIC का 6.5% हिस्सा! शेयरों में तेजी, क्यों लेना पड़ रहा यह फैसला

संक्षेप:

LIC Share Price: केंद्र सरकार की तरफ से एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी घटाई जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार की तरफ से 8800 से 13200 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जा सकते हैं। यह बिक्री इसी साल के अंततक हो सकती है।

Oct 29, 2025 09:35 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

LIC Share Price: केंद्र सरकार की तरफ से एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी घटाई जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार की तरफ से 8800 से 13200 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जा सकते हैं। यह बिक्री इसी साल के अंततक हो सकती है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सरकार कंपनी में पब्लिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए यह फैसला कदम उठाने जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस खबर के आने के बाद एलआईसी के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को एलआईसी के शेयर पर 901 रुपये के लेवल पर खुला था। करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ यह स्टॉक 915 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:नोएल टाटा और 2 अन्य ने मेहली मिस्त्री को किया Tata Trusts से बाहर, अब आगे क्या?

क्या कहते हैं सेबी के नियम

सेबी के नियमों के अनुसार किसी भी लिस्टेड कंपनी में कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा पब्लिक के पास होना चाहिए। इसके लिए बड़ी कंपनियों के पास 5 साल तक का समय रहता है। बता दें, मई 2022 में कंपनी का आईपीओ आया था। तब 20557 करोड़ रुपये के आईपीओ के दौरान एलआईसी का 3.5 प्रतिशत हिस्सा सरकार ने बेचा था। यानी सरकार को 16 मई 2027 तक 6.5 प्रतिशत हिस्सा बेचना ही होगा।

मौजूदा समय में सरकार के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सा है। रिपोर्ट के अनुसार शेयरों की यह बिक्री कई चरण में हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि पहला चरण इसी तिमाही के अंततक हो सकता है।

ये भी पढ़ें:EPFO में बड़े रिफॉर्म की तैयारी, 11 साल बदल सकता है यह नियम

इश्यू प्राइस से नीचे है एलआईसी का भाव

मौजूदा समय में एलआईसी के शेयरों का भाव आईपीओ की कीमत से भी कम का है। मंगलवार को एलआईसी का शेयर 900.70 रुपये पर था। जब सरकारी बीमा कंपनी का आईपीओ आया था तब इश्यू प्राइस 949 रुपये था। बता दें, शेयरों की इस बिक्री का पूरा मामला ‘दीपम’ के पास है।

हालांकि, एलआईसी के पास 3 साल के एक्सटेंशन सेबी से मिला है। जिसकी वजह से एलआईसी को 25 प्रतिशत की पब्लिक शेयरहोल्डिंग के लिए मई 2032 तक का समय है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।