एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद क्या घटेंगे पेट्रोल और डीजल के भाव? Diesel टैक्स फ्री, Petrol पर लगेगा सिर्फ 3 रुपये Tax

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला किया है
  • क्या तेल कंपनियां भी अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करेंगी? 
एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद क्या घटेंगे पेट्रोल और डीजल के भाव? Diesel टैक्स फ्री, Petrol पर लगेगा सिर्फ 3 रुपये Tax

Petrol Diesel Price Today: नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने आज बड़ा फैसला किया है। सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि पहले पेट्रोल पर प्रति लीटर 13 रुपये टैक्स लगता था। लेकिन 10 रुपये की कटौती के बाद अब महज 3 रुपये ही टैक्स लगेगा। वहीं, डीजल पर लगने वाले 10 रुपये टैक्स को घटाकर सरकार ने शून्य कर दिया है। सरकार की तरफ से की गई इस कटौती के बाद लोग उम्मीद कर रहे हैं कि तेल कंपनियां भी कीमतों में कटौती करें। क्या तेल की कीमतों में कटौती होगी?

क्या सरकार की कटौती का फायदा आम-जनता को सीधे मिलेगा?

केंद्र सरकार ने जो कटौती पेट्रोल और डीजल की है उसका सीधा फायदा जनता तक नहीं पहुंचेगा। ऑयल सेक्टर पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों में सरकार की तरफ से मिलने वाला यह छूट तेल कंपनियों तक ही सिमट कर रह सकता है। क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

तेल कंपनियों को हो रहा है नुकसान

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने गुरुवार को एक नोट में कहा था कि यदि कच्चे तेल की औसत कीमत 100-105 डॉलर प्रति बैरल तक जाती है तो ईंधन रिटेल विक्रेताओं को पेट्रोल पर 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 14 रुपये प्रति लीटर का नुकसान होगा। अगर सरकार की तरफ से टैक्स कटौती में राहत नहीं दी जाती तब की स्थिति में तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता था।

नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किया इजाफा

कच्चे तेल की कीमतो में जारी तेजी के बीच नायरा ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम इजाफा कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपये और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। नायरा के पंपों पर अब पेट्रोल 100.71 रुपये और डीजल 91.31 रुपये प्रति लीटर है। बता दें, ‘जियो-बीपी’ और पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों ने अभी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

सरकार ने क्या कुछ कहा?

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सरकार की तरफ से की गई कटौती के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उसमें उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के पास मौजूदा समय में सिर्फ दो ही विकल्प बचे थे। कच्चे तेल के बढ़ते कीमतों का बोझ या तो जनता या फिर सरकार। मंत्री ने कहा कि सरकार ने इसीलिए टैक्स में कटौती की है। जिससे जनता पर कीमतों का दबाव ना बने।

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफा

बीते दिनों तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से 2.35 रुपये का तक इजाफा किया था। वहीं, कॉमर्शियल डीजल की कीमतों में भी तब बढ़ोतरी की गई थी।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।