Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़government employees will get 2 new investment options in nps ups
सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस-यूपीएस में निवेश के दो नए विकल्प मिलेंगे

सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस-यूपीएस में निवेश के दो नए विकल्प मिलेंगे

संक्षेप:

NPS-UPS: पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के पास सीमित विकल्प थे और इक्विटी (शेयर बाजार) में निवेश की सीमा कम थी। अब यह दायरा काफी बढ़ाया गया है। अब कर्मचारी अपनी जोखिम क्षमता और पसंद के हिसाब से निवेश की ज्यादा सटीक रणनीति तय कर सकेंगे।

Dec 05, 2025 05:25 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और एकीकृत पेंशन योजना (UPS) से जुड़े केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब निवेश के अधिक विकल्प मिलेंगे। पेंशन नियामक संस्था पीएफआरडीए ने दो नए ऑटो-चॉइस निवेश विकल्पों को मंज़ूरी दे दी है। इनकी शुरुआत के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए कुल छह निवेश विकल्प उपलब्ध हो गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दो नए निवेश विकल्पों में ‘ऑटो चॉइस-लाइफ साइकिल 75-हाई (15ई/55वाई)’ और ‘ऑटो चॉइस-लाइफ साइकिल एग्रेसिव (35ई/55वाई)’ शामिल है। पीएफआरडीए का कहना है कि इनका मकसद कर्मचारियों को उनकी उम्र, जोखिम क्षमता और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से पेंशन योजनाओं में बेहतर निवेश विकल्प देना है।

पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के पास सीमित विकल्प थे और इक्विटी (शेयर बाजार) में निवेश की सीमा कम थी। अब यह दायरा काफी बढ़ाया गया है। अब कर्मचारी अपनी जोखिम क्षमता और पसंद के हिसाब से निवेश की ज्यादा सटीक रणनीति तय कर सकेंगे।

ऐसे फायदेमंद हो सकते हैं नए विकल्प

1. ऑटो चॉइस : लाइफ साइकिल 75-हाई

इस विकल्प में सदस्य के योगदान का 75% हिस्सा इक्विटी यानी शेयर बाजार में निवेश किया जाएगा, 35 वर्ष की आयु तक होगा। इसके बाद निवेश को 55 वर्ष की आयु तक धीरे-धीरे घटकर 15% तक लाया जाएगा। यह योजना से बाहर निकलने तक जारी रहेगा।

इनके लिए फायदेमंद : यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए है, जो लंबी अवधि के लिए निवेश कर रहे हैं और बाज़ार के उतार-चढ़ाव के बीच अधिक जोखिम उठा सकते है।

2. ऑटो चॉइस : लाइफ साइकिल एग्रेसिव

इस विकल्प में 45 वर्ष की आयु तक कुल योगदान का 50% हिस्सा इक्विटी में निवेश होगा। इसके बदा 55 वर्ष की उम्र तक यह हिस्सा धीरे-धीरे कम होकर 35% तक पहुंच जाएगा। यह योजना से बाहर निकलने तक जारी रहेगा।

इनके लिए फायदेमंद : यह विकल्प उन कर्मचारियों के लिए बेहतर माना जा रहा है जो कम जोखिम लेकर मध्यम अवधि में बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक इक्विटी निवेश से रिटर्न की संभावना बढ़ती है, लेकिन साथ ही जोखिम भी बढ़ता है। इसलिए कर्मचारियों को नया विकल्प चुनने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति और जोखिम क्षमता का सही आकलन करना चाहिए।

मौजूदा चार विकल्प

1. डिफाल्ट योजना : योगदान को तीन पेंशन फंडों द्वारा प्रबंधित पूर्वनिर्धारित पेंशन योजनाओं में निवेश किया जाता है।

2. सक्रिय विकल्प : पूरे योगदान को केवल सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश किया जाता है।

3. ऑटो चॉइस-लाइफ साइकिल 25: अंशदान को 25% हिस्सा 35 वर्ष की उम्र तक इक्विटी निवेश होता है। आगे 55 वर्ष की आयु तक इक्विटी आवंटन 5% तक कम होता जाता है।

4. ऑटो चॉइस-लाइफ साइकिल 25 (मध्यम) : 35 वर्ष की आयु तक 50% अंशदान इक्विटी में निवेशित, जो 55 वर्ष की आयु तक 10% तक पहुंच जाता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।