सरकार लाने जा रही है नया इनकम टैक्स लॉ, बजट स्पीच में वित्त मंत्री कर सकती हैं ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Budget 2025: रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से डायरेक्ट टैक्स लॉ के लिए नया बिल इस बार पेश किया जा सकता है
  • सरकार की कोशिश है कि इस नए बिल के जरिए विषयों का सरलीकरण किया जाए और उसकी कठिन भाषा को सुधारा जाए
सरकार लाने जा रही है नया इनकम टैक्स लॉ, बजट स्पीच में वित्त मंत्री कर सकती हैं ऐलान

Budget 2025: बजट प्रस्तुत करने में अब ज्यादा दिन का समय नहीं बचा है। ऐसे में सबकी निगाह इस बात पर टिकी हुई है कि सरकार की तरफ से क्या कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से डायरेक्ट टैक्स लॉ के लिए नया बिल इस बार पेश किया जा सकता है। सरकार की कोशिश है कि इस नए बिल के जरिए विषयों का सरलीकरण किया जाए और उसकी कठिन भाषा को सुधारा जाए। जिससे आम आदमी को उसे पढ़ने और समझने में कोई दिक्कत ना हो।

पब्लिक की राय भी लेगी सरकार

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार समिति यह तय कर रही है कि 63 साल पुराने इनकम टैक्स एक्ट की जगह लेने वाला नया टैक्स लॉ 2 या तीन भागों में होगा या नहीं। सरकार की तरफ से मिल रहे संकेतों को अगर देखें तो साफ लग रहा है कि अधिकारियों का काम पूरा होने के बाद इसपर पब्लिक का कमेंट लिया जाएगा। सरकार इस समय कठिन टैक्स लॉ की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रही है। लेकिन नया कानून में टैक्सपेयर्स और एक्सपर्ट्स की राय से तैयार होगा।

बजट स्पीच में वित्त मंत्री कर सकती नए बिल का जिक्र

सरकार की कोशिश है कि यह नया बिल बजट में प्रस्तुत किया जाए। यही वजह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी और वित्त मंत्रालय से जुड़े अधिकारी पिछले 6 से 8 हफ्तों से लगातार काम कर रहे हैं। जिससे यह बिल बजट के दौरान प्रस्तुत किया जा सके। माना जा रहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी बजट स्पीच में इस बिल का जिक्र तय कर सकती हैं। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि बिल पहले हॉफ में प्रस्तुत होगा या फिर दूसरे हॉफ में प्रस्तुत होगा।

मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के अनुसार, “कानून की भाषा का समझना एक सामान्य आदमी के लिए काफी कठिन है। ऐसे में कमिटी को कहा गया है कि इसे अधिक सरल किया जाए।” बता दें, सरकार फिलहाल इस स्तर पर नए मुद्दों को इसमें नहीं जोड़ रही है। हालांकि, भाषा बदलने से एक बार फिर से कोर्ट का चक्कर लगा रहे टैक्सपेयर्स इसकी नया व्याख्या चाहेंगे।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,