पहली बार बोनस शेयर बांटने का ऐलान, हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दे रही कंपनी, 4000% चढ़ गए हैं शेयर
मुख्य बातें
- मल्टीबैगर कंपनी गुडलक इंडिया लिमिटेड ने अपने पहले बोनस शेयर का ऐलान किया है
- कंपनी 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी
- यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर अपने निवेशकों को 2 बोनस शेयर बांटेगी

आयरन एंड स्टील प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी गुडलक इंडिया लिमिटेड ने पहली बार अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। गुडलक इंडिया लिमिटेड के शेयर सोमवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1631.25 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 1672.75 रुपये के स्तर को छुआ और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया।
4000% से ज्यादा उछल गए हैं गुडलक इंडिया के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी गुडलक इंडिया लिमिटेड (Goodluck India Limited) के शेयर पिछले 6 साल में 4024 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 17 जुलाई 2020 को 39.55 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 जुलाई 2026 को BSE में 1631.25 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 826 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। गुडलक इंडिया लिमिटेड के शेयर 4 साल में 473 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 262 पर्सेंट की तेजी आई है।
3 महीने में 48% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
गुडलक इंडिया लिमिटेड (Goodluck India) के शेयरों में पिछले 3 महीने में 48 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 24 पर्सेंट उछले हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 53 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। गुडलक इंडिया का मार्केट कैप सोमवार 13 जुलाई को 5422 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1672.75 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 915 रुपये है।
5 टुकड़ों में अपना शेयर बांट चुकी है कंपनी
गुडलक इंडिया लिमिटेड (Goodluck India Limited) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा है। गुडलक इंडिया ने जून 2009 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। कंपनी स्टील पाइप्स, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेशंस, फोर्जिंग्स और ऑटोमोबाइल ट्यूब्स का प्रॉडक्शन करती है। कंपनी रेलवे ब्रिज, सोलर स्ट्रक्चर्स और डिफेंस सिस्टम्स जैसे क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए सप्लाई करती है। गुडलक इंडिया लिमिटेड घरेलू और वैश्विक बाजार दोनों में अपने प्रॉडक्ट्स सप्लाई करती है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


