Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Good news for indian economy IMF upgrades India FY27 GDP growth to 6 4 percent
7.3% की रफ्तार से बढ़ेगी भारतीय इकोनॉमी, IMF को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा

7.3% की रफ्तार से बढ़ेगी भारतीय इकोनॉमी, IMF को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा

संक्षेप:

वाशिंगटन स्थित बहुपक्षीय वित्तीय संस्था ने अपनी 'विश्व आर्थिक परिदृश्य' रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है, जो पहले 6.2 प्रतिशत था।

Jan 19, 2026 07:37 pm ISTVarsha Pathak भाषा
share Share
Follow Us on

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सोमवार को भारतीय अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया जो अक्टूबर में जारी अनुमान से 0.7 प्रतिशत अंक अधिक है। वाशिंगटन स्थित बहुपक्षीय वित्तीय संस्था ने अपनी 'विश्व आर्थिक परिदृश्य' रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है, जो पहले 6.2 प्रतिशत था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

आईएमएफ ने कहा, “भारत में 2025 (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए वृद्धि अनुमान को 0.7 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका कारण तीसरी तिमाही में अपेक्षा से बेहतर आर्थिक प्रदर्शन और चौथी तिमाही में मजबूत रफ्तार है।” हालांकि, मुद्राकोष ने कहा कि आने वाले समय में भारत की वृद्धि दर में कुछ नरमी आ सकती है। वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 में भारत की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, क्योंकि चक्रीय एवं अस्थायी कारकों का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर आठ प्रतिशत रही। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह वृद्धि 8.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी। सांख्यिकी मंत्रालय के पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। वित्त वर्ष 2024-25 में वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रही थी।

मुद्रास्फीति के मोर्चे पर आईएमएफ ने कहा कि 2025 में खाद्य कीमतों में नरमी आने से महंगाई में उल्लेखनीय गिरावट आई है और आगे चलकर इसके निर्धारित लक्ष्य के करीब लौटने की उम्मीद है। भारतीय रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर सीमित रखने का लक्ष्य मिला हुआ है।

वैश्विक स्तर पर आईएमएफ ने कहा कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि 2026 में 3.3 प्रतिशत और 2027 में 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि दर इन दोनों वर्षों में चार प्रतिशत से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है। मुद्राकोष ने चीन के लिए 2025 की वृद्धि दर का अनुमान 0.2 प्रतिशत अंक बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया है। वहीं, वैश्विक महंगाई 2025 में अनुमानित 4.1 प्रतिशत से घटकर 2026 में 3.8 प्रतिशत और 2027 में 3.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई गई है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।