डिविडेंड का सुनहरा मौका: इन 40 शेयरों को आज खरीदें, कल खाते में आ जाएगा पैसा
मुख्य बातें
- Dividend Stocks: HAL शुक्रवार को अपने शेयर होल्डर्स को ₹10 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है
- HPCL रिकॉर्ड होने वाली सभी कंपनियों में सबसे अधिक डिविडेंड देने जा रही है
- HPCL अपने शेयर होल्डर्स को ₹19.25 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड भुगतान करेगी

करीब 40 स्टॉक्स डिविडेंड के लिए शुक्रवार को एक्स-रिकॉर्ड डेट पर जा रहे हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई निवेशक इन कंपनियों के डिविडेंड का हकदार बनना चाहता है, तो आज (गुरुवार) का दिन उसके लिए आखिरी मौका है, क्योंकि सेबी के T+1 सेटलमेंट के तहत रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक कारोबारी दिन पहले शेयर खरीदना जरूरी होता है। इस नियम के अनुसार, आज खरीदे गए शेयर ही 14 अगस्त (शुक्रवार) के रिकॉर्ड डेट तक निवेशकों के डीमैट खाते में क्रेडिट हो पाएंगे, जिससे वे डिविडेंड पाने के पात्र बन सकेंगे।
डिफेंस सेक्टर का दिग्गज कितना दे रहा डिविडेंड
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने शुक्रवार को अपने शेयर होल्डर्स को ₹10 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। यह डिविडेंड इसी साल जून में घोषित किया गया था।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
कंपनी ने एक दिन पहले ही वित्तीय वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15% बढ़कर लगभग ₹1,590 करोड़ रहा। गौरतलब है कि यह डिफेंस पीएसयू मार्च 2019 से अब तक कुल 16 बार डिविडेंड दे चुकी है और इसके शेयर पर मौजूदा डिविडेंड यील्ड 1.01% है।
तेल कंपनियों का दबदबा: HPCL और IOCL
तेल क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) शुक्रवार को एक्स-रिकॉर्ड होने वाली सभी कंपनियों में सबसे अधिक डिविडेंड देने जा रही है। HPCL अपने शेयर होल्डर्स को ₹19.25 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड भुगतान करेगी। वहीं, इसकी साथी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) भी शुक्रवार को ही रिकॉर्ड डेट वाले स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल है और यह अपने निवेशकों को ₹1.25 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी।
बैंकिंग और वित्तीय दिग्गज भी दे रहे डिविडेंड
सार्वजनिक क्षेत्र की वित्तीय कंपनी REC शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट पर ₹1.55 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देगी। प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक की बात करें तो यह अपने शेयर होल्डर्स को ₹1 प्रति शेयर का डिविडेंड भुगतान करेगा। इनके अलावा फेडरल बैंक भी इस सूची में शामिल है, जो ₹1.20 प्रति शेयर डिविडेंड देगा।
कोई 12 रुपये तो ₹1.25 का दे रहा डिविडेंड
अन्य प्रमुख स्टॉक्स की बात करें तो द अनूप इंजीनियरिंग ₹12, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज ₹10 और कल्याणी इन्वेस्टमेंट कंपनी ₹10 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। कोट्यार्क इंडस्ट्रीज और द संदेश ₹5 प्रति शेयर का भुगतान करेंगी।
डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज ₹3, जबकि एस्ट्रल, गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एनसीसी, राशि पेरिफेरल्स, संघवी मूवर्स, प्रेमको ग्लोबल, सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स, सूर्यलता स्पिनिंग मिल्स, एक्सचेंजिंग सॉल्यूशंस और वाइब्रेंट ग्लोबल कैपिटल ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड देंगी। वहीं, मंगलम सीमेंट ₹1.50, एचबी पोर्टफोलियो ₹1.25 और सोनाटा सॉफ्टवेयर ₹1.25 का डिविडेंड देगी।
ये कंपनियां देंगी 1 रुपये और उससे कम का डिविडेंड
इस लिस्ट में अल्कली मेटल्स, रेन इंडस्ट्रीज, क्रेस्ट वेंचर्स और गोदावरी पावर एंड इस्पात सभी ₹1 प्रति शेयर का डिविडेंड देंगी। वहीं, इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स ₹0.90, मिंडा कॉर्पोरेशन ₹0.80, एनबीआई इंडस्ट्रियल फाइनेंस कंपनी ₹0.75, और टूरिज्म फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ₹0.60 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी।
ऑरोन इंडस्ट्रीज, यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज और ग्लोबल हेल्थ ₹0.50 प्रति शेयर देंगी, जबकि बोंडादा इंजीनियरिंग ₹0.28, लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स और क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट ₹0.25 तथा रेस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज ₹0.10 प्रति शेयर के डिविडेंड का भुगतान करेंगी।


