दिवाली तक 1.75 लाख रुपये होगा सोना!अभी खरीदने का है बेस्ट टाइम, या करें इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Rate: सोने के दामों पर एक बार फिर फोकस बढ़ने लगा है
  • देश में तीन महीने में आने वाले त्योहार और अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव ने गोल्ड को फिर लाइमलाइट में ला दिया है
Gold Rate: दिवाली तक 1.75 लाख रुपये होगा सोना

Gold Rate: देश में तीन महीने में आने वाले त्योहार और अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव ने गोल्ड को फिर लाइमलाइट में ला दिया है। घरेलू सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर एक्सपर्ट की माने ते दिवाली तक सोने का भाव 1.60 से 1.75 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4000 डॉलर प्रति औंस पर है। ऐसे में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वाले और निवेशकों के मन में यही सवाल है कि क्या अभी इस भाव पर गोल्ड खरीद लें या इंतजार करें?

दिवाली तक 1.75 लाख रुपये होगा सोना!

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि दिवाली या साल के अंत तक सोने का दाम 1.75 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्तरों से सोने में बड़ी गिरावट की संभावना कम है। अगर गिरावट आई भी तो सोने का दाम करीब 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। इससे नीचे जाने की उम्मीद कम है। ऐसे में निवेशकों को सोने का भाव बहुत कम होने की इंतजार नहीं करना चाहिए। अगर ये लेवल सही लग रहा है तो निवेश करना चाहिए।

क्या 1.20 लाख रुपये आएगा सोना?

ऑल बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रेजिडेंट योगेश सिंघल ने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका है। ऐसे माहौल में निवेशक सेफ निवेश के ऑप्शन देखते हैं। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर भी आशंका बनी हुई है। उनके मुताबिक सोने का भाव 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम आ सकता है। साथ ही सोने का भाव दिवाली तक अपने मौजूदा भाव यानी 1.45 लाख रुपय तक रह सकता है।

क्या रहेगा चांदी का भाव?

चांदी को लेकर भी एक्सपर्ट का अनुमान है कि घरेलू बाजार में चांदी को 2.20 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास मजबूत सपोर्ट मिलेगा। यह 2.28 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती है।

गोल्ड के दाम कम होने से बढ़ी ज्वैलरी सेल

सिंघल ने कहा कि हाल के दिनों में कीमतों में आई नरमी से ज्वैलरी की मांग भी बढ़ने लगी है। रिकॉर्ड ऊंचे भाव के कारण जो ग्राहकर पहले खरीदारी टाल रहे थे, वह अब बाजार में लौट रहे हैं। अगस्त-सितंबर से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन और दिवाली को देखते हुए ज्वैलर्स को अच्छी सेल की उम्मीद है। एक्सपर्ट का मानाना है कि निवेशकों को बाजार के सही समय की जगह लंबे पीरियड के लिए निवेश पर फोकस करना चाहिए। उनका मानना है कि मौजूदा स्तरों पर धीरे-धीरे निवेश करना बेहतर रणनीति हो सकती है।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।