
सोना ₹4300 उछलकर नए शिखर पर, आज चांदी एक झटके में ₹19249 हुई महंगी
Gold Silver Rate 23 Jan.: सोना आज 4300 रुपये उछला है। वहीं, चांदी 19249 रुपये महंगी हो गई है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 328528 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 160090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Gold Silver Rate 23 Jan.: सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में आग लगी है। गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले सोना आज 4300 रुपये उछला है। वहीं, चांदी 19249 रुपये महंगी हो गई है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 328528 रुपये प्रति किलो पर पहुंचगया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 160090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी इस साल केवल 23 दिनों में 88540 रुपये महंगी हो चुकी है। जबकि, सोने के भाव 22233 रुपये चढ़ा है। आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 318960 रुपये प्रति किलो पर खुला। जबकि, बिना जीएसटी सोने का भाव 155428 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।
गुरुवार को चांदी बिना जीएसटी 299711 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 151128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
14 कैरेट गोल्ड का रेट 2515 रुपये उछला है। आज यह 90925 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 93652 रुपये पर है।
18 कैरेट गोल्ड में 3225 रुपये की तेजी है। आज यह 116571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 120068 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
22 कैरेट गोल्ड 3939 रुपये महंगा होकर 142372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी संग यह 146643 रुपये है।
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 4283 रुपये उछल कर 154806 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 159450 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



