1.50 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना, अब खरीदने का है सही टाइम?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 13 मई 2026 को सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने के बाद इसकी कीमतें रिकॉर्ड ₹1,64,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थीं
  • हालांकि, अब एक बार फिर से सोना ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के अहम स्तर से नीचे फिसल गया है
1.50 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना, अब खरीदने का है सही टाइम?

ग्लोबल टेंशन के बीच सोना और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से मांग कमजोर पड़ने के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव 3,500 रुपये से अधिक टूटकर ₹1,47,489 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके साथ ही सोना एक बार फिर ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के अहम स्तर से नीचे फिसल गया।

बता दें कि 13 मई 2026 को सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने के बाद इसकी कीमतें रिकॉर्ड ₹1,64,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थीं। हालांकि उसके बाद से कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट करीब 9 प्रतिशत की है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सोने के लिए अगला अहम सपोर्ट लेवल 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास दिख रहा है। वहीं, ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है। जब तक सोना इस स्तर को पार नहीं करता, तब तक बाजार की धारणा कमजोर रह सकती है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के कमोडिटी रिसर्च प्रमुख हरीश वी ने कहा- अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़ों के कारण डॉलर मजबूत हुआ है। इससे ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की संभावना बढ़ गई है। इसके साथ ही बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने सोने जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेश विकल्पों की आकर्षकता कम कर दी है।

इसके अलावा, LKP सिक्योरिटीज में रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) के VP जतिन त्रिवेदी के मुताबिक 13 मई को इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद कीमतों में काफी गिरावट आई है। ड्यूटी बढ़ने के बाद शुरुआती तेजी मुख्य रूप से घरेलू लागत बढ़ने की वजह से थी, न कि किसी नए फंडामेंटल ब्रेकआउट की वजह से। तब से कीमतें वापस नीचे आ गई हैं क्योंकि मार्केट अब ग्लोबल मैक्रो-इकोनॉमिक कारकों पर ध्यान दे रहा है।

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 4,300 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि चांदी 10,000 रुपये फिसलकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपये यानी करीब तीन प्रतिशत गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 10,000 रुपये यानी करीब चार प्रतिशत लुढ़ककर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,