सोना-चांदी, शेयर मार्केट सब क्रैश, युद्ध खत्म होने के बाद भी क्यों बेपटरी है बाजार?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Why Market Crashed: शेयर मार्केट में गिरावट का तूफान है और निवेशक हैरान
  • सोने-चांदी के बाजार में मायूसी है और कीमतें धराशायी
  • आइए समझते हैं कि सेंसेक्स-निफ्टी, Gold Silver में गिरावट की वजह क्या है?
सोना-चांदी, शेयर मार्केट सब क्रैश, युद्ध खत्म होने के बाद भी क्यों बेपटरी है बाजार?

अमेरिका-ईरान के बीच जंग खत्म होने का सभी को इंतजार था। चाहे वो आम आदमी हो या सोना, चांदी और शेयर में पैसा लगाने वाले निवेश। उम्मीद थी कि घरेलू मार्केट के अच्छे दिन लौट आएंगे। सोने-चांदी की चमक बढ़ेगी, लेकिन आज यानी गुरुवार को ठीक इसके उल्टा हो रहा है। सोना-चांदी की रंगत उड़ी हुई है। शेयर मार्केट में गिरावट का तूफान है और निवेशक हैरान। आइए समझते हैं कि ऐसा हुआ क्यों?

शेयर मार्केट की 5 दिन की तेजी थमी, आई सुनामी

सबसे पहले आज बात शेयर मार्केट की। घरेलू शेयर मार्केट में पिछले 5 दिन से लगातार रैली जारी थी। आज शुक्रवार को तेजी का सिलसिला टूट गया और मार्केट धड़ाम हो गया। सेंसेक्स 800 अंक से अधिक लुढ़ककर 76557 के लेवल पर आ गया। निफ्टी भी गिरावट के दोहरे शतक के साथ 23,936 पर आ गया।

आज शेयर मार्केट क्यों हुआ क्रैश

आज बाजार पर सबसे बड़ा दबाव वैश्विक आईटी कंपनी Accenture के कमजोर आउटलुक का पड़ा, जिसके बाद निवेशकों ने टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसे आईटी शेयरों में बिकवाली शुरू कर दी। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार बाजार में गिरावट की दूसरी बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली रही। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक चिंताओं ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया।

गोल्ड सिल्वर प्राइस भी डाउन

इंटरनेशनल से डोमेस्टिक मार्केट तक गिरे सोने-चांदी के दाम

आज MCX पर सोने का भाव 5350 रुपये की गिरावट के साथ 146240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी के भाव 8899 रुपये का गोता लगाकर 228721 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। जबकि, इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.6 फीसदी गिरकर 4,184.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 1 फीसदी टूटकर 4,202.10 डॉलर पर पहुंच गए। स्पॉट सिल्वर 1.5 फीसदी गिरकर 64.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें गिरती रहीं और यह लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद होने की ओर बढ़ रही हैं। मजबूत डॉलर और फेड के कड़े रुख ने कीमतों पर दबाव बढ़ाया है। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। इससे बुलियन मार्केट पर और दबाव बना है।

वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों को स्थिर रखा। सीएमई फेडवॉच टूल के अनुसार, ट्रेडर्स अब दिसंबर में ब्याज दर बढ़ने की 87 फीसदी संभावना जता रहे हैं, जो फेड के फैसले से पहले 61 फीसदी थी। ब्याज दरें अधिक होने पर सोना निवेश के लिहाज से कम आकर्षक हो जाता है क्योंकि इस पर कोई ब्याज नहीं मिलता।

गोल्डमैन सैक्स ने घटाया अनुमान

प्रमुख वैश्विक बैंक गोल्डमैन सैक्स ने सोने के दिसंबर के भाव का अनुमान घटाकर 4,900 डॉलर प्रति औंस कर दिया है, जो इससे पहले 5,400 डॉलर प्रति औंस था। बैंक को अब इस साल फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद नहीं है।

आईटी सेक्टर में कमजोरी इतनी ज्यादा रही कि पूरे शेयर बाजार का सेंटीमेंट बिगड़ गया। कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी धड़ाम हो गए। इसकी वजह फेड के कड़े रुख, गोल्डमैन सैक्स के अनुमान और मजबूत डॉलर रही।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़सोना-चांदी, शेयर सब क्रैश, युद्ध खत्म होने के बाद भी क्यों बेपटरी है बाजार?