Gold Silver Rate: चांदी ₹13155 टूटी, चेक करें 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट
Gold Silver Rate 6 Feb.: पिछले 8 दिनों में सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 24632 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 144749 रुपये सस्ती हो चुकी है।

Gold Silver Rate 6 Feb.: सर्राफा बाजारों में आज भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट है। 24 कैरेट सोना 1013 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी एक झटके में ही 13155 रुपये टूट गई है। इस गिरावट के साथ पिछले 8 दिनों में सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 24632 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 144749 रुपये सस्ती हो चुकी है।
आज सोना बिना जीएसटी 151489 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। जबकि, चांदी 241184 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खुली। जीएसटी समेत सोना आज 156033 रुपये और चांदी 248419 रुपये पर आ गई है। वहीं, प्लैटिनम भी 2596 रुपये टूटकर 63357 रुपये पर आ गया है। गुरुवार को चांदी बिना जीएसटी 254339 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 152502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट
22 कैरेट गोल्ड अब 928 रुपये सस्ता होकर 138764 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जीएसटी संग यह 142926 रुपये पर है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड में भी 760 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। आज यह 113617 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 117025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
14 और 23 कैरेट के रेट्स
14 कैरेट गोल्ड का रेट 593 रुपये टूटा है। आज यह 88621 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 91279 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। आज 23 कैरेट गोल्ड भी 1009 रुपये लुढ़क कर 150882 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 1555408 रुपये हो गई है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


