
शादियों के सीजन से पहले सोने-चांदी के रेट गिरे, चेक करें 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड के भाव
संक्षेप: Gold Silver Price 23 Oct.: धनतेरस पर आप सोना भले नहीं खरीद पाएं हों, लेकिन अब लगातार गिर रहे भाव से खरदारी कर सकते हैं। नवंबर में जिन घरों में शादिया हैं और अबतक सोने के गहने नहीं खरीद पाए हैं तो उनके लिए सुनहरा मौका है।
Gold Silver Price 23 Oct.: धनतेरस पर आप सोना भले नहीं खरीद पाएं हों, लेकिन अब लगातार गिर रहे भाव से खरदारी कर सकते हैं। नवंबर में जिन घरों में शादिया हैं और अबतक सोने के गहने नहीं खरीद पाए हैं तो उनके लिए सुनहरा मौका है। सोने-चांदी के भाव आज भी बदलाव नजर आ रहा है। आज भाई दूज के दिन चांदी 1301 रुपये सस्ती हुई है। वहीं, सोने के भाव में 80 रुपये की मामूली कमी है। 24 कैरेट सोने का भाव अब जीएसटी समेत 127541 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 155736 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

अब अक्टूबर में सोना 8478 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ। जबकि, चांदी की कीमत में प्रति किलो 8766 रुपये का उछाल आया।
आइबीजेए के मुताबिक 23 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड बिना जीएसटी 123907 रुपये पर बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी भी बिना जीएसटी 152501 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज सोना बिना जीएसटी 123827 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला और चांदी 151200 रुपये पर खुली।
आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 80 रुपये सस्ता होकर 123331 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 127030 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73 रुपये टूटकर 113426 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 116828 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड 73 रुपये की गिरावट के साथ 92870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 95656 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
इस साल सोना 48087 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी 65183 रुपये प्रति किलो उछल चुकी है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।





