Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold silver rate today silver plummeted by rs 15513 in one go while gold became cheaper by rs 2728
चांदी के भाव एक झटके में ₹19386 गिरे, सोना ₹3099 हुआ सस्ता

चांदी के भाव एक झटके में ₹19386 गिरे, सोना ₹3099 हुआ सस्ता

संक्षेप:

Gold Silver Rate 22 Jan.: ट्रंप के तेवर में थोड़े नरम हुए तो सोने-चांदी की अकड़ भी कम हो गई। सर्राफा बाजार में गुरुवार को दोनों धातुओं के भाव औंधेमुंह गिरे। बुधवार के बंद भाव के मुकाबले सोना 3099 रुपये सस्ता हो गया। वहीं, चांदी 19386 रुपये टूट गई।

Jan 22, 2026 12:25 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Rate 22 Jan.: ट्रंप के तेवर में थोड़े नरम हुए तो सोने-चांदी की अकड़ भी कम हो गई। सर्राफा बाजार में गुरुवार को दोनों धातुओं के भाव औंधेमुंह गिरे। बुधवार के बंद भाव के मुकाबले सोना 3099 रुपये सस्ता हो गया। वहीं, चांदी 19386 रुपये टूट गई। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 308702 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 155661 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस गिरावट के बावजूद चांदी इस साल केवल 22 दिनों में 69291रुपये महंगी हो चुकी है। जबकि, सोने के भाव 17933 रुपये चढ़ा है। चांदी का भाव बिना जीएसटी 299711 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। बिना जीएसटी सोने का भाव 151128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

दोपहर तक ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

Gold Silver Rate 22 Jan.: आज सोना 2728 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी आज 15513 रुपये टूटी है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 312691 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 156043 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

इस गिरावट के बावजूद चांदी इस साल केवल 22 दिनों में 73164 रुपये महंगी हो चुकी है। जबकि, सोने के भाव 18304 रुपये चढ़ा है। आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 303584 रुपये प्रति किलो पर खुला। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 151499 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।

बुधवार को चांदी बिना जीएसटी 319097 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 154227 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

14 कैरेट गोल्ड का रेट 1596 रुपये टूटा है। आज यह 88627 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 91285 रुपये पर है।

18 कैरेट गोल्ड में 2046 रुपये की गिरावट है। आज यह 113624 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 117032 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

22 कैरेट गोल्ड 2499 रुपये सस्ता होकर 138773 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जीएसटी संग यह 142936 रुपये है।

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 2717 रुपये लुढ़क कर 150892 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 155418 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,