Gold Silver Rate 6 May: सोना एक झटके में ₹3222 हुआ महंगा, चांदी के भाव में ₹5868 की उछाल
Gold Silver Rate 6 May: आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के भाव 2748 रुपये महंगा होकर 137983 रुपये पर पहुंच गया है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज 2250 उछल कर बिना जीएसटी 112977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Gold Silver Rate 6 May: शादियों के सीजन में बड़ी खबर सोने-चांदी के भाव को लेकर आ रही है। आज सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के रेट में भारी उछाल है। 6 मई को 24 कैरेट गोल्ड का भाव एक झटके में ही 3222 रुपये महंगा हो गया। आज सोना 150858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज 5868 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। चांदी के रेट अब 246333 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं।
22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट के रेट
आईबीजेए के मुताबिक आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के भाव 2748 रुपये महंगा होकर 137983 रुपये पर पहुंच गया है। इस पर 3 प्रतिशत जीएसटी नहीं लगा है। जीएसटी समेत 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142122 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज 2250 उछल कर बिना जीएसटी 112977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट गोल्ड का जीएसटी के साथ भाव 116366 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगा।
14 और 23 कैरेट गोल्ड के रेट
सर्राफा बजारों में आज 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 2988 रुपये बढ़कर 150033 रुपये पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत इसकी कीमत 154533 रुपये पर पहुंच जाएगी। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 1755 रुपये उछल कर 88122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत इसकी कीमत 90765 रुपये होगी।
बता दें आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।
IBJA रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 25262 रुपये ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई से 139600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 8239 रुपये और चांदी 21567 रुपये गिर चुकी है।
क्या और बढ़ेंगे सोने-चांदी के भाव
केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने कहा कि जियो-पालिटिकल टेंशन के चलते सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगर सीजफायर जारी रहता है तो चांदी 2.55 लाख के लेवल को टच कर जाएगी। जबकि, सोना भी 1.58 लाख से 1.60 लाख रुपये तक लेवल दिखा सकता है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। सोना-चांदी खरीदने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


