₹7600 सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में भी भारी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट भाव
Gold Silver Rate 16 March 2026: सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बढ़ती ऊर्जा कीमतों और महंगाई को लेकर चिंता के कारण अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ रही हैं
Gold Silver Rate 16 March 2026: सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बढ़ती ऊर्जा कीमतों और महंगाई को लेकर चिंता के कारण अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सोमवार को 999 प्यूरिटी वाला सोना 156,436 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यह 158,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 1,963 रुपये सस्ता हुआ है। 995 प्यूरिटी वाले के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 155,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 1955 रुपये की गिरावट देखी गई है। बता दें कि शुक्रवार को इसकी कीमत 157,765 रुपये थी।
वहीं, 916 प्यूरिटी वाला गोल्ड आज 143295 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 145,093 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 1,798 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में 1900 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई है और यह 157,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चेक करें चांदी के रेट
आईबीजेए के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 252,793 रुपये है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यह 260,488 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। यानी आज चांदी के दाम में 7,695 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 254,130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें 5580 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल वायदा सोना ₹1,225 यानी करीब 0.77% की गिरावट के साथ ₹1,57,241 प्रति 10 ग्राम पर खुला था। इससे पहले यह ₹1,58,466 पर बंद हुआ था। खुलने के बाद भी कीमतों में दबाव बना रहा और सोना करीब 0.82% की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। हालांकि, गिरावट के बावजूद पिछले एक साल में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले साल सोने में 1979 के बाद सबसे मजबूत तेजी देखने को मिली थी और कीमतों में करीब 75% तक उछाल आया था। वहीं 2026 की शुरुआत से भी सोना मजबूत बना हुआ है। जनवरी की शुरुआत में जहां सोने की कीमत करीब ₹1,35,257 प्रति 10 ग्राम थी, वहीं मार्च तक यह बढ़कर करीब ₹1,57,480 तक पहुंच गई। यानी सिर्फ दो महीनों में लगभग 16% की तेजी देखने को मिली।
सिटी वाइज सोने का भाव
भारत में सोना आमतौर पर 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट शुद्धता में बेचा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोना ज्वेलरी बनाने में ज्यादा इस्तेमाल होता है क्योंकि इसमें मजबूती ज्यादा होती है। 16 मार्च 2026 को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,56,740 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मुंबई में ₹1,57,090 और कोलकाता में ₹1,56,810 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई में कीमत थोड़ी ज्यादा रही और 24 कैरेट सोना ₹1,57,470 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
अगर दूसरे शहरों की बात करें तो बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,57,140, अहमदाबाद में ₹1,57,220 और हैदराबाद में ₹1,57,190 प्रति 10 ग्राम रहा। यानी देशभर में सोने की कीमत लगभग ₹1.56 लाख से ₹1.57 लाख प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है।
सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव के कारण
बता दें कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, जियोपॉलिटिकल तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग को इस तेजी की बड़ी वजह माना जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक तनाव और महंगाई को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

