Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, बढ़ गए चांदी के भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Silve Rate Today: MCX पर सोना गिरावट के साथ ₹1,53,086 प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि, चांदी के रेट में 0.34% की तेजी दर्ज की गई और यह ₹2,49,469 प्रति किलो पर पहुंच गया। आइए एक्सपर्ट्स से समझें कि सोना-चांदी के भाव आगे क्या रंग दिखाएंगे?

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, बढ़ गए चांदी के भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: आज यानी शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर सोने के भाव जहां गिर गए, वहीं चांदी के रेट में बढ़त दर्ज की गई। ईरान-अमेरिका शांति समझौते की संभावनाओं का असर बाजार पर दिखा। MCX पर सोना सुबह 9:05 बजे 0.04% की गिरावट के साथ ₹1,53,086 प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि, चांदी के रेट में 0.34% की तेजी दर्ज की गई और यह ₹2,49,469 प्रति किलो पर पहुंच गया।

दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में सोना लगातार चौथे हफ्ते मुनाफे में है। ईरान-अमेरिका शांति समझौते की उम्मीदों और महंगाई घटने के संकेतों से सोने को मजबूती मिल रही है। सिंगापुर में आज सुबह स्पॉट गोल्ड 0.1% की तेजी के साथ $4,796.05 प्रति औंस पर था जबकि, सिल्वर 0.5% की बढ़त के साथ $78.83 प्रति औंस पर।

कमजोर डॉलर सोने पर कैसे डालता है असर

ब्लूमबर्ग के मुताबिक अमेरिकी डॉलर कमजोर हो रहा है। यह लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट पर है और पिछले सत्र में 6 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। कमजोर डॉलर से विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है।

सोने के रेट ₹1,52,500–₹1,56,000 के दायरे में सीमित रहने की उम्मीद

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, "सोना अभी भी अस्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहा है, और यह कच्चे तेल, डॉलर तथा भू-राजनीतिक अपडेट्स पर तीव्र प्रतिक्रिया दे रहा है। निकट अवधि में, सोने के ₹1,52,500–₹1,56,000 के दायरे में सीमित रहने की उम्मीद है।"

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रति ट्रॉय औंस के हिसाब से सोने का सपोर्ट $4,774 और $4,740 पर बताया, जबकि रेजिस्टेंस $4,840 और $4,884 पर। चांदी का सपेार्ट लेवल $76.60 और $74 ताथा प्रतिरोध $80.40 और $82.80 पर है।

एमसीएक्स (MCX) पर सोने का सपोर्ट ₹1,52,500 और ₹1,51,100 पर है, जबकि रेजिस्टेंट ₹1,54,200 और ₹1,55,000 पर है। चांदी का सपोर्ट ₹2,45,500 और ₹2,42,000 पर तथा रेजिस्टेंट ₹2,51,500 और ₹2,55,000 पर है।

क्या करें निवेशक

जैन ने सोने में गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्हों ने कहा, " हम Buy on Dips की रणनीति तब तक अपनाते हैं, जब तक कीमतें ₹1,48,800 के स्तर से ऊपर बनी रहती हैं। इसके लिए टार्गेट ₹1,55,000 और ₹1,57,000 हैं। चांदी के लिए यही रणनीति तब तक जारी रहेगी, जब तक कीमतें ₹2,41,000 से ऊपर रहती हैं, जिसके लिए लक्ष्य ₹2,55,000 और ₹2,61,000 हैं।"

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,