Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold silver prices reach new highs gold sold at rs 144205 and silver at rs 265001 including GST
नई ऊंचाई पर सोने-चांदी के भाव, GST समेत गोल्ड ₹144205 और सिल्वर ₹265001 पर

नई ऊंचाई पर सोने-चांदी के भाव, GST समेत गोल्ड ₹144205 और सिल्वर ₹265001 पर

संक्षेप:

चांदी एक झटके में जहां 14475 रुपये उछली वहीं, सोना 2883 रुपये महंगा हुआ है। जीएसटी समेत चांदी अब 265001 रुपये प्रति किलो पर है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 144205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 140005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।

Jan 12, 2026 02:01 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price 12 Jan.: आज सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल है। दोनों कीमती धातुएं नई ऊंचाई पर पहुंचा गई हैं। चांदी एक झटके में जहां 14475 रुपये उछली वहीं, सोना 2883 रुपये महंगा हुआ है। चांदी का भाव बिना जीएसटी 257283 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत चांदी अब 265001 रुपये प्रति किलो पर है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 144205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 140005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।

शुक्रवार को चांदी बिना जीएसटी 242808 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 137122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बिना जीएसटी सोना 29 दिसंबर 2025 के ऑल टाइम हाई 138181 को तोड़ चुका है। जबकि, बिना जीएसटी चांदी ने भी 7 जनवरी के ऑल टाइम हाई 248000 को काफी पीछे छोड़ दिया है।

यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 2871 रुपये उछल कर 139444 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 143627 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 2641 रुपये महंगा होकर 128245 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जीएसटी संग यह 132092 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड में 2162 रुपये की तेजी है। आज यह 105004 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 108154 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 1687 रुपये उछला है। आज यह 81903 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 84360 रुपये पर है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

इस तेजी के पीछे स्थानीय और वैश्विक दोनों कारण जिम्मेदार हैं:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड: वैश्विक स्तर पर, सोना $4,600 प्रति औंस और चांदी $84.5 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर को छू रही है।

मुख्य वजह: भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश (Safe-Haven) की मांग, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अमेरिकी डॉलर में नरमी प्रमुख कारण हैं।

चांदी की विशेष स्थिति: चांदी एक संरचनात्मक आपूर्ति घाटे (structural supply deficit) का सामना कर रही है और सौर ऊर्जा तथा इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे दामों पर अतिरिक्त दबाव है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;