
सोने-चांदी के भाव एक और नए शिखर पर, ₹137591 पर Gold, सिल्वर ₹213776 पर पहुंची
Gold Silver Price 22 Dec.: चांदी के भाव 7214 रुपये प्रति किलो उछला है। जबकि, सोने के भाव में 1805 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जीएसटी समेत चांदी अब 213776 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 137591 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
Gold Silver Price 22 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव एक नई ऊंचाई चांदी पर पहुंच गए हैं। दोनों धातुएं ऑल टाइम हाई पर हैं। चांदी के भाव 7214 रुपये प्रति किलो उछला है। जबकि, सोने के भाव में 1805 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जीएसटी समेत चांदी अब 213776 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 137591 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
शुक्रवार को चांदी बिना जीएसटी 200336 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज बिना जीएसटी सोना 133584 रुपये के ऑल टाइम हाई पर खुला। दूसरी ओर चांदी बिना जीएसटी 207550 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। इस साल अबतक सोना 57844 रुपये उछल चुका है। जबकि, चांदी 121533 रुपये उछल चुकी है।
यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 1798 रुपये उछल कर 133049 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 137040 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1653 रुपये चढ़कर 122363 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 126033 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड 1332 रुपये की तेजी के साथ 100188 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 103193 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 1050 रुपये चढ़ा है। आज यह 78141 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 80485 रुपये पर है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।





