Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold silver prices fall silver becomes cheaper by Rs 2477 and gold by Rs 459
सोने-चांदी के रेट में गिरावट, सिल्वर 2477 रुपये और गोल्ड 459 रुपये हुआ सस्ता

सोने-चांदी के रेट में गिरावट, सिल्वर 2477 रुपये और गोल्ड 459 रुपये हुआ सस्ता

संक्षेप:

Gold Silver Price 4 Dec.: आज 24 कैरेट सोना 127755 रुपये पर खुला। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 131587 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 120534 रुपये और 18 कैरेट 98690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Dec 04, 2025 12:47 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price 4 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुनाफावसूली के चलते चांदी एक झटके में 2477 रुपये टूट गई। जबकि सोना 459 रुपये नीचे खुला। चांदी आज बिना जीएसटी 175713 रुपये प्रति किलो के भाव से खुली और जीएसटी समेत 180984 रुपये प्रति किलो पर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार को चांदी बिना जीएसटी 178190 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 128214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज 24 कैरेट सोना 127755 रुपये पर खुला। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 131587 रुपये प्रति 10 ग्राम है।22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 120534 रुपये और 18 कैरेट 98690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से केवल 3119 रुपये सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव 3 दिसंबर के ऑल टाइम हाई 178684 रुपये किलो से 2971 रुपये सस्ता है। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 458 रुपये टूटकर 127243 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 131060 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 420 रुपये टूटकर 117024 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 120534 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड 345 रुपये की गिरावट के साथ 95816 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 98690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 268 रुपये टूटा है। आज यह 74737 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 76979 रुपये पर है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।