Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold silver prices fall on the first day of the new year check the rates for 22 18 and 24 carat gold
नए साल के पहले दिन सोने-चांदी में गिरावट, चेक करें 22, 18 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

नए साल के पहले दिन सोने-चांदी में गिरावट, चेक करें 22, 18 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

संक्षेप:

Gold Silver Price 1 Jan.: जीएसटी समेत चांदी अब 234737 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 137145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आज चांदी के भाव 2520 रुपये टूटकर 227900 रुपये प्रति किलो पर आ गए।

Jan 01, 2026 12:22 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price 1 Jan.: नए साल की शुरुआत सोने-चांदी के दाम में गिरावट के साथ हुई। आज चांदी के भाव 2520 रुपये टूटकर 227900 रुपये प्रति किलो पर आ गए। सोने के भाव में महज 44 रुपये की गिरावट हुई है। जीएसटी समेत चांदी अब 234737 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 137145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

बुधवार को चांदी बिना जीएसटी 230420 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 136781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज बिना जीएसटी सोना 133195 रुपये पर बंद हुआ था। सोना 29 दिसंबर 2025 के ऑल टाइम हाई 138181 से 5010 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी 243483 से 15538 रुपये टूटी है।

यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 44 रुपये टूटकर 132618 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 136596 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 41 रुपये गिरकर 121966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जीएसटी संग यह 125624 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड 33 रुपये की गिरावट के साथ 99863 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 102858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 26 रुपये टूटा है। आज यह 77893 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 80229 रुपये पर है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;