सोने-चांदी के भाव 7वें आसमान पर, 3 दिन में चांदी ₹34368 उछली और सोना ₹5030
Gold Silver Price 14 Jan.: सर्राफा बाजारों में आज भी चांदी के भाव में भारी उछाल है। जबकि, सोने में भी दमदार बढ़त है। चांदी एक झटके में जहां 14143 रुपये उछली वहीं, सोना 1868 रुपये महंगा हुआ है। इस उछाल के साथ ही चांदी केवल 3 दिन में ही ₹34368 उछली और सोना ₹5030 चढ़ा है।

Gold Silver Price 14 Jan.: सर्राफा बाजारों में आज बुधवार को भी चांदी के भाव में भारी उछाल है। जबकि, सोने में भी दमदार बढ़त है। चांदी एक झटके में जहां 14143 रुपये उछली वहीं, सोना 1868 रुपये महंगा हुआ है। इस उछाल के साथ ही चांदी केवल 3 दिन में ही ₹34368 उछली और सोना ₹5030 चढ़ा है। जबकि, इस नए साल के महज 14 दिनों में 46755 रुपये उछल चुकी है। जबकि, सोना 8957 रुपये महंगा हुआ है।
जीएसटी समेत क्या हैं सोने-चांदी के रेट
आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 277175 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 285490 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 146416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 142152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।
मंगलवार को चांदी बिना जीएसटी 263032 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 140284 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बिना जीएसटी सोना और चांदी दोनों ऑल टाइम हाई पर हैं।
यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 1861 रुपये बढ़कर 141583 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 145830 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड के रेट
22 कैरेट गोल्ड 1711 रुपये महंगा होकर 130211 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी संग यह 134117 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड का भाव
18 कैरेट गोल्ड में 1401 रुपये की तेजी है। आज यह 106614 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 109812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट गोल्ड का रेट
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 1093 रुपये चढ़ा है। आज यह 85653 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 85653 रुपये पर है।
क्यों बढ़ रहे रेट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ने, ग्रीनलैंड को लेने की उनकी नई धमकियों और ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों से वहां की इस्लामी सरकार गिर सकती है। ये ऐसे कारण हैं, जिनसे सोने को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, चांदी सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स में जरूरी है। इन सेक्टर्स के तेजी से बढ़ने से चांदी की मांग में भारी इजाफा हुआ है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें


