
सर्राफा मार्केट में भी उछले सोने-चांदी के दाम, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के रेट
Gold Silver Price 5 Jan.: एमसीएक्स के बाद आज सर्राफा बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल है। जीएसटी समेत चांदी अब 243878 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 139782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Gold Silver Price 5 Jan.: एमसीएक्स के बाद आज सर्राफा बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल है। चांदी के भाव 2225 रुपये उछलकर 236775 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। सोने के भाव में भी 939 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 243878 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 139782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
शुक्रवार 2 जनवरी को चांदी बिना जीएसटी 234550 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 134782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज बिना जीएसटी सोना 135721 रुपये पर खुला। सोना 29 दिसंबर 2025 के ऑल टाइम हाई 138181 से 2440 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी 243483 से 6663 रुपये टूटी है।
यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 936 रुपये चढ़कर 135178 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 139233 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 860रुपये महंगा होकर 124320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 128049 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड में 704 रुपये की तेजी है। अब यह 101791 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 104844 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 549 रुपये बढ़ा है। आज यह 79397 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 81778 रुपये पर है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



