Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में 3000 रुपये की उछाल, चांदी का दाम 10000 रुपये बढ़ा
मुख्य बातें
- Gold Silver Price Today: शुक्रवार को सोने की कीमतों में 3000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी
- चांदी का दाम 10,000 रुपये बढ़ गया है

Gold Silver Price Today: शनिवार और रविवार को इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से गोल्ड और सिल्वर की नई कीमतें जारी नहीं की गई हैं। कल यानी शुक्रवार को सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी 10,000 रुपये बढ़कर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अमेरिका-ईरान तनाव में कम होने के आसार की खबर से गोल्ड मार्केट में तेजी देखने को मिली है।
गुरुवार को क्या थी कीमत (Gold price today)
स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार के 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 3,000 रुपये बढ़कर 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया और यह 10,000 रुपये बढ़कर 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स (Expert advice on Gold)
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एक्सपर्ट (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘शुक्रवार को सोने की कीमत में जोरदार उछाल आया। अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने कीमती धातुओं के बाजार धारणा को बेहतर बनाया।’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ नियोजित सैन्य हमलों को रद्द करने की घोषणा के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बातचीत में प्रगति की खबरों ने भी इस सुधार में मदद की।
मिराए एसेट शेरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि बाजार ने ट्रंप के इस बयान का स्वागत किया कि समझौता पूरा होने के करीब है, हालांकि अभी भी कई अनिश्चितताएं बनी हुई हैं।
उन्होंने कहा, ‘कई सवाल और कमियां हैं, लेकिन बाजार उत्साहित हैं। परिणामस्वरूप, तेल की कीमतों में गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर सूचकांक और बॉन्ड प्रतिफल नीचे आए हैं। इससे सोना और जोखिम वाली संपत्तियां ऊपर चढ़ी हैं।’
एनकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, निवेशक वैश्विक घटनाक्रम पर नजर बनाए रखेंगे और बातचीत में होने वाली प्रगति से ही सर्राफा की कीमतों की निकट भविष्य की दिशा तय होने की संभावना है।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या है गोल्ड का रेट? (Gold Price in international market)
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,206.88 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी भी 0.48 प्रतिशत घटकर 67.02 डॉलर प्रति औंस रह गई। हालांकि कुछ मुनाफावसूली के बावजूद इसने अपनी हाल की बढ़त का बड़ा हिस्सा बनाए रखा है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


